इस IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन ही होगा घाटा? GMP ने डराया, लिस्टिंग कल
Shadowfax Technologies IPO की लिस्टिंग कल यानी 28 जनवरी को प्रस्तावित है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में दोनों जगह होगी। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट ने निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है। आईपीओ का जीएमपी निगेटिव है।

Shadowfax Technologies IPO की लिस्टिंग कल यानी 28 जनवरी को प्रस्तावित है। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में दोनों जगह होगी। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट ने निवेशकों की टेंशन बढ़ा दी है। आईपीओ का जीएमपी निगेटिव है।
2 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था आईपीओ
Shadowfax Technologies IPO को दो गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 2.43 गुना, क्यूआईबी में 4 गुना और एनआईआई में 0.88 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 19 जनवरी 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 856.02 करोड़ रुपये जुटाए थे।
निगेटिव चल रहा है जीएमपी
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 4.1 रुपये की गिरावट पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 3.31 प्रतिशत के डिस्काउंट लिस्टिंग को दिखा रहा है। आईपीओ की ग्रे मार्केट में यह सबसे खराब स्थिति है। इस आईपीओ को सबसे अधिक जीएमपी 16 रुपये रहा है। इस स्तर पर आईपीओ ग्रे मार्केट में 14 जनवरी को था।
क्या है आईपीओ का साइज?
Shadowfax Technologies IPO का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 8.06 करोड़ फ्रेश शेयर जारी की है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 7.32 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह आईपीओ 20 जनवरी को खुला था। निवेशकों के पास 22 जनवरी तक दांव लगाने का मौका था।
Shadowfax Technologies IPO का प्राइस बैंड 124 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आईपीओ का लॉट साइज 120 शेयरों का है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का मिनिमम इंवेस्टमेंट करना पड़ा था।
आईपीओ के लिए कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन