bank of maharashtra share upside potential 25 percent check target price 25% बढ़ने वाला है ₹72 का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो, Business Hindi News - Hindustan
More

25% बढ़ने वाला है ₹72 का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो

Bank of Maharashtra share: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है और 90 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के मौजूदा स्तर से लगभग 25 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का संकेत देता है।

Tue, 3 March 2026 09:50 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
25% बढ़ने वाला है ₹72 का शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीद लो

Bank of Maharashtra share: वैसे तो बीते सोमवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर बिकवाली मोड में थे लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज हाउस YES सिक्योरिटीज ने पॉजिटिव रुख रखते हुए खरीदने की सलाह दी है।

क्या है टारगेट प्राइस?

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शेयर को ‘बाय’ रेटिंग दी है और 90 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के मौजूदा स्तर से लगभग 25 प्रतिशत तक की संभावित तेजी का संकेत देता है। शेयर की कीमत की बात करे तो वर्तमान में यह 66.59 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 74.57 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। शेयर की क्लोजिंग 3.83% की गिरावट के साथ 71.98 रुपये पर हुई।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

YES सिक्योरिटीज ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट में कहा कि आठ प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का तुलनात्मक विश्लेषण किया और पाया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने पीयर समूह में सबसे मजबूत नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) वाला बैंक है। यह बढ़त बेहतर लोन मिक्स, मजबूत CASA अनुपात, प्रभावी MCLR प्रबंधन और सुदृढ़ सेविंग अकाउंट रणनीति की वजह से संभव हुई है।

बैंक की कर्ज वृद्धि दर भी तुलना में सबसे बेहतर रही है, जिसमें रिटेल लेंडिंग सेगमेंट का बड़ा योगदान है। YES सिक्योरिटीज का मानना है कि मजबूत मार्जिन प्रोफाइल, संतुलित लोन ग्रोथ, बेहतर जोखिम प्रबंधन और पूंजी की पर्याप्त स्थिति के चलते बैंक आने वाले वर्षों में भी स्थिर और लाभदायक वृद्धि दर्ज कर सकता है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 26.5 प्रतिशत बढ़कर 1,779 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से ब्याज आय बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है। बैंक ने कहा कि एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा 1406 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8277 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 7112 करोड़ रुपये थी। बैंक ने तिमाही में 7344 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जबकि एक साल पहले यह 6325 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 मार्च को होली पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? अभी जान लीजिए
ये भी पढ़ें:24% उछल सकता है अडानी का यह शेयर, 2.5 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाएगी कंपनी
ये भी पढ़ें:होली से पहले बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, अब ईरान-इजरायल जंग से बढ़ेगी टेंशन?

तीसरी तिमाही में ब्याज आय

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 16 प्रतिशत बढ़कर 3422 करोड़ रुपये रही जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में यह 2943 करोड़ रुपये थी। बैंक दिसंबर 2025 के आखिर तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) को सकल ऋण के 1.60 प्रतिशत तक कम करने में कामयाब रहा, जो एक साल पहले इसी समय में 1.80 प्रतिशत था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,