Morgan Stanley Goldman Sachs pick multibagger Ather Energy share via block deals check detail मॉर्गन स्टेनली से गोल्डमैन सैश तक... इस कंपनी में खरीदे 73 लाख से ज्यादा शेयर, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

मॉर्गन स्टेनली से गोल्डमैन सैश तक... इस कंपनी में खरीदे 73 लाख से ज्यादा शेयर, आपका है दांव?

मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैश, सोसाइटी जनरली और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी सहित कई संस्थागत निवेशकों ने एथर एनर्जी में 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 521 करोड़ रुपये में खरीदी। यह हिस्सेदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने बेची।

Wed, 11 Feb 2026 10:40 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
मॉर्गन स्टेनली से गोल्डमैन सैश तक... इस कंपनी में खरीदे 73 लाख से ज्यादा शेयर, आपका है दांव?

मॉर्गन स्टेनली, गोल्डमैन सैश, सोसाइटी जनरली और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी सहित कई संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को ओपन मार्केट में ट्रांजैक्शन के जरिये एथर एनर्जी में 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 521 करोड़ रुपये में खरीदी। इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी में यह हिस्सेदारी नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) ने बेची।

क्या है डील डिटेल

बीएसई और एनएसई पर बल्क डील के बारे में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इन निवेशकों ने कुल 73,33,219 शेयर औसतन 710 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे। वर्तमान में शेयर 715.95 रुपये पर है। इस लिहाज से डील डिस्काउंट भाव पर हुई है। हालांकि, बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान शेयर 735.95 रुपये से 711.35 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 790 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 287.30 रुपये है। बहरहाल, इस तरह इस डील का कुल मूल्य 520.66 करोड़ रुपये रहा। NIIF ने अपनी सहयोगी इकाई नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड-2 के जरिये इन शेयरों की बिक्री की। बता दें कि मुंबई स्थित NIIF एक सरकार-समर्थित वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है।

NIIF ने बेची समूची हिस्सेदारी

इस सौदे के बाद एथर एनर्जी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचकर एनआईआईएफ बाहर निकल गया है। दिसंबर तिमाही के अंत तक NIIF के पास एथर एनर्जी में 1.92 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बता दें कि खरीदारी करने वालों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, टाटा म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड और टाटा एआईजी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भी शामिल हैं।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे

बीते दिनों कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एथर एनर्जी का घाटा कम होकर 85 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 198 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 996 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 650 करोड़ रुपये थी। कंपनी के अनुसार, तिमाही में उसने 67,851 वाहनों की अपनी अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है, जो सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राहकों की सहमति के बाद ही संपर्क करें, बैंकों के लिए RBI का नया प्रस्ताव
ये भी पढ़ें:रामदेव की कंपनी के मुनाफे में उछाल, अब गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर
ये भी पढ़ें:भारत बंद: बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर? ब्रांच जाने से पहले जान लीजिए

कंपनी ने बताया था कि उसके घाटे में लगातार कमी आ रही है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले तीसरी तिमाही में घाटा 45 प्रतिशत कम हुआ है। उसने कहा था कि पिछले एक साल में तैयार किए गए ढांचागत आधार की वजह से यह सुधार हुआ है, जो अब मजबूत परिचालन क्षमता में बदल रहा है। इससे कंपनी निकट भविष्य में मार्जिन में होने वाले उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए बेहतर स्थिति में है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,