baba ramdev patanjali foods Q3 profit up 60 percent EBITDA down check detail रामदेव की कंपनी के मुनाफे में उछाल, अब गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

रामदेव की कंपनी के मुनाफे में उछाल, अब गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 593.44 करोड़ रुपये हो गया। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

Wed, 11 Feb 2026 10:05 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
रामदेव की कंपनी के मुनाफे में उछाल, अब गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Patanjali Foods result: योगगुरु रामदेव की कंपनी- पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 593.44 करोड़ रुपये हो गया। पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 370.88 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। तिमाही के दौरान कंपनी की आय बढ़कर 10,541.12 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,020.38 करोड़ रुपये थी। इस तिमाही नतीजे के बाद अब कंपनी के शेयर गुरुवार को फोकस में रहेंगे। शेयर अभी 522 रुपये पर है। यह 480.70 रुपये के 52 वीक लो से रिकवरी के ट्रैक पर है। बता दें कि इसी फरवरी महीने में शेयर ने 52 वीक लो को टच किया था।

किस सेगमेंट का क्या रहा हाल?

कंपनी के खाद्य, घरेलू और पर्सनल केयर उत्पादों सहित एफएमसीजी सेगमेंट ने ₹3,248.35 करोड़ की संयुक्त बिक्री दर्ज की, जो वार्षिक आधार पर 38.93% और तिमाही आधार पर 12.31% की बढ़ोतरी को दिखाता है। खाद्य तेल सेगमेंट ने ₹7,335.71 करोड़ का राजस्व अर्जित किया, जो वार्षिक आधार पर 8.98% और तिमाही आधार पर 5.22% की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का निर्यात राजस्व ₹64.71 करोड़ रहा जबकि नौ महीनों का निर्यात राजस्व ₹155.74 करोड़ था और इसने 36 देशों में सामान डिलीवर किए। विंड टरबाइन जेनरेशन ने इस तिमाही में ₹4.27 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।

दिसंबर तिमाही के दौरान पाम ऑयल की कीमतों में सालाना आधार पर 12.63% और तिमाही आधार पर 3.7% की गिरावट आई जबकि पाम ऑयल का आयात 20% कम हुआ और सोयाबीन तेल का आयात 20.23% बढ़ा। सब्जियों और ईंधन की कीमतों में गिरावट और अनुकूल आधार प्रभाव के कारण मुद्रास्फीति में नरमी आई। बता दें कि पतंजलि फूड्स मुख्य रूप से खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी है। खाद्य तेल के अलावा कंपनी कई अन्य खाद्य उत्पाद और उपभोक्ता सामान भी बेचती है।

बेचे गए पतंजलि फूड्स के 53.6 लाख शेयर

सोमवार को ब्लॉक डील के माध्यम से पतंजलि फूड्स के 53.6 लाख शेयर या 1.48% इक्विटी बेचे गए। इसकी कुल कीमत ₹272 करोड़ थी। यह डील औसतन ₹509 प्रति शेयर के भाव पर हुई। दिसंबर तिमाही के अंत में प्रमोटर समूह पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की कंपनी में 29.6% हिस्सेदारी थी जबकि अन्य प्रमोटर समूहों योगक्षेम संस्थान, पतंजलि परिवहन प्राइवेट लिमिटेड और पतंजलि ग्रामोद्योग नयस की क्रमशः 14.11%, 13.49% और 11.03% हिस्सेदारी थी। इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में, म्यूचुअल फंड की कंपनी में 3.32% हिस्सेदारी थी। वहीं, बीमा कंपनियों की 9.72% (जिसमें से एलआईसी की 9.13% हिस्सेदारी थी) और जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड की 3.7% हिस्सेदारी थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,