modi government big announcement amid war import duties scrapped on more than 40 Items who stands to benefit युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से अधिक सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, किसे होगा फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से अधिक सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, किसे होगा फायदा

केंद्र सरकार ने कई जरूरी केमिकल और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क हटा दी है। यह छूट 2 अप्रैल यानी आज से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।

Thu, 2 April 2026 10:26 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
युद्ध के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, 40 से अधिक सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, किसे होगा फायदा

भारत सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने कई जरूरी केमिकल और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क हटा दी है। यह छूट 2 अप्रैल यानी आज से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। PIB के मुताबिक सरकार का मकसद है कि उद्योगों को सस्ते में कच्चा माल मिल सके और उत्पादन पर ज्यादा असर न पड़े।

दरअसल मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह से दुनियाभर में सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। इससे केमिकल्स की उपलब्धता कम हो गई और कीमतें बढ़ने लगीं। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया ताकि कच्चे माल की कमी न हो, कीमतें ज्यादा न बढ़ें और उद्योगों का काम न रुके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2547 सस्ता हो गया सोना, चांदी के भाव में आज ₹13613 की गिरावट

किन-किन चीजों पर खत्म हुई ड्यूटी?

सरकार ने 40 से ज्यादा केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर ड्यूटी खत्म की है। इनमें पॉलीकार्बोनेट्स, मेथेनॉल, एसीटिक एसिड, फिनॉल, पीवीसी, पॉलीथीलीन टेरेफ्थलेट (PET), एनहाइड्रस अमोनिया, टॉल्यूइन, ABS जैसे प्लास्टिक स्टाइरीन, डाइक्लोरोमेथेन, विनाइल क्लोराइड, मेथेनॉल, आइसोप्रोपिल एल्कोहल, फिनॉल, एसेटिक एसिड, पीटीए, पॉलीप्रोपीलीन, पॉलीस्टायरीन आदि। ये सभी चीजें कई उद्योगों में इस्तेमाल होती हैं।

सरकार के इस कदम से किन उद्योगों को फायदा होगा?

इस फैसले से कई सेक्टर को राहत मिलेगी, जैसे प्लास्टिक और पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मा, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और केमिकल इंडस्ट्री। क्योंकि इन सभी में ये केमिकल्स कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होते हैं।

आम लोगों को क्या फायदा होगा: जब कंपनियों को कच्चा माल सस्ता मिलेगा तो उत्पाद की लागत कम होगी और सामान की कीमतें ज्यादा नहीं बढ़ेंगी, यानी आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिल सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,