Gold Silver Price Today: 13000 रुपये से ज्यादा टूट गई चांदी, सोना के दाम भी 2500 रुपये से अधिक लुढ़के
Gold Silver Price Today 2 April: MCX पर चांदी की कीमत 13,613 रुपये प्रति किलो गिरकर ₹2,29,888 प्रति किलो पर आ गई। वहीं, सोना का भाव आज 2,547 रुपये सस्ता होकर 1,51,161 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Silver Price Today 2 April: ट्रंप के ताजा बयानों के बाद कमोडिटी और बुलियन मार्केट्स में सोने-चांदी की कीमतों में आज गुरुवार, 2 अप्रैल को भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी की कीमतों में करीब 6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बता दें ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आने वाले कुछ हफ्तों तक ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा। इससे बाजार में तनाव बढ़ गया।
MCX पर सोना-चांदी में गिरावट: MCX पर चांदी की कीमत 13,613 रुपये प्रति किलो गिरकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं, सोना का भाव आज 2,547 रुपये सस्ता होकर 1,51,161 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
दूसरी ओर वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव दिखा। स्पॉट सिल्वर 2.9% गिरकर 72.95 डॉलर पर आ गया, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.3% गिरकर 4,694.48 डाॅलर प्रति औंस रहा। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.9% गिरकर 4,723.70 डॉलर पर आ गए।
सोने-चांदी के भाव में गिरावट के अन्य कारण
तेल, डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उछाल: ट्रंप के बयान के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गईं। इसके साथ ही डॉलर और 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी तेजी आई। मजबूत डॉलर और बढ़ती यील्ड के कारण सोना-चांदी जैसे एसेट निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाते हैं।
ब्याज दरों की उम्मीदों का असर: बाजार को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। 2026 में रेट कट की संभावना काफी कम है और दिसंबर तक केवल करीब 25% संभावना मानी जा रही है।
सोने के भाव आगे गिरेंगे या चढ़ेंगे
एसएस वेल्थस्ट्रीट की फाउंडर सुगंध सचदेवा ने बताया कि सोना करीब ₹1,35,000 से ₹1,33,500 के स्तर पर सपोर्ट ले सकता है, जबकि ₹1,57,600 के आसपास मजबूत रेजिस्टेंट है। यानी जब तक कीमत इस दायरे से बाहर नहीं जाती, तब तक कोई साफ दिशा तय नहीं होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बाजार की दिशा काफी हद तक अमेरिका के नौकरी से जुड़े आंकड़े पर निर्भर करेगी, जो शुक्रवार को आने वाले हैं। तब तक MCX पर सोने का भाव लगभग ₹1,35,000 से ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)




साइन इन