महारत्न कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, 1435 करोड़ रुपये का प्रॉफिट, बाजार बंद होने के बाद सामने आए नतीजे
महारत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

महारत्न पब्लिक सेक्टर कंपनी ऑयल इंडिया (Oil India Ltd) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बता दें, आज मंगलवार को ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.44 प्रतिशत की गिरावट के बाद 487.70 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।
नेट प्रॉफिट में गिरावट
महारत्न कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि उनका प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान 1435.89 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 1.46 प्रतिशत घट गया है। ऑयल इंडिया लिमिटेड के रेवन्यू में सालाना आधार पर महज 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 9111.43 करोड़ रुपये रहा है। नेचुरल गैस, एलपीजी और पाइपलाइन ट्रांसमिशन से सालाना आधार पर रेवन्यू में इजाफा हुआ है।
1 शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 7 रुपये का डिविडेंड बांटा जाएगा। इस डिविडेंड के लिए महारत्न कंपनी ने 18 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। कंपनी योग्य निवेशकों को 11 मार्च 2026 या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान कर देगी।
इससे पहले कंपनी 21 नवंबर 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयरों की ओवरआल स्थिति कैसी?
बीते तीन महीने के दौरान ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में पोजीशनल निवेशकों को इस पीएसयू स्टॉक ने 41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल में ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 509 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन