इस महारत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 57% लुढ़का, फिर भी किया डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय
महारत्न कंपनी गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Gail (India) Ltd) की तरफ से बजट 2026 से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान किया गया था। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया था।
महारत्न कंपनी गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Gail (India) Ltd) की तरफ से बजट 2026 से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान किया गया था। कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया था। कंपनी के लिहाज से दिसंबर तिमाही अच्छी नहीं रही है। बता दें, कंपनी के नेट प्रॉफिट में 57.60 प्रतिशत की गिरावट आई है।
कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट
महारत्न पीएसयू ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से लेकर दिसंबर 2026 तक कंपनी का नेट प्रॉफिट 1729.13 करोड़ रुपये रहा है। जोकि साला ना आधार पर 57.60 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4084.24 करोड़ रुपये रहा था।
रेवन्यू भी हुआ कम
गेल इंडिया का रेवन्यू भी घटा है। कंपनी की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 35302.70 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर तिमाही में महारत्न कंपनी का रेवन्यू 36937 करोड़ रुपये रहा था।
डिविडेंड का कंपनी ने किया ऐलान
गेल इंडिया लिमिटेड की तरफ से डिविडेंड देने का ऐलान किया गया है। सरकारी कंपनी ने एक शेयर पर 50 प्रतिशत डिविडेंड या फिर 5 रुपये डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए गेल इंडिया की तरफ से 5 फरवरी, दिन गुरुवार को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को महारत्न कंपनी का शेयर गिरावट के साथ बीएसई में 167.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में इस पीएसयू स्टॉक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.09 प्रतिशत की मामूली तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 7.18 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम हैं। बता दें, 5 साल में गेल इंडिया लिमिटेड के शेयरों का भाव 99.75 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन