1 फरवरी 2026 को खुला रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE की क्या होगी टाइमिंग
Stock Market Timings 1 Feb 2026: 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार के दिन बजट प्रस्तुत किया था। तब भी घरेलू शेयर बाजार खुला हुआ था। 1 फरवरी 2025 को सामान्य दिनों की तरह ही कारोबार किया गया था।

Stock Market Timings 1 Feb 2026: अमूमन रविवार के दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहती है। लेकिन आज 1 फरवरी 2026 को ऐसा नहीं होगा। आजाद भारत के इतिहास में महज दूसरी बार ऐसा हो रहा है कि रविवार के दिन भी घरेलू शेयर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा। आज 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 (Budget Speech) पेश करेंगी। लोगों के साथ-साथ घरेलू शेयर बाजार की भी वित्त मंत्री के बजट स्पीच पर निगाह रहेगी। बता दें, आज से पहले 1999 में रविवार के दिन घरेलू शेयर बाजार खुला हुआ था।
2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार के दिन बजट प्रस्तुत किया था। तब भी घरेलू शेयर बाजार खुला हुआ था। 1 फरवरी 2025 को सामान्य दिनों की तरह ही कारोबार किया गया था। बता दें, पिछले महीने एनएसई और बीएसई ने सर्कुलर जारी करके 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार के खुले रहने का जानकारी साझा की थी।
क्या होगी शेयर बाजार की टाइमिंग
सामान्य दिनों की तरह आज 1 फरवरी 2026 को बजट 9 बजे से 3.30 बजे तक खुला रहेगा। एनएसई के सर्कुलर के अनुसार, “आम बजट के प्रस्तुत किए जाने की वजह 1 फरवरी 2026 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग सेशन स्टैंडर्ड मार्केट टाइमिंग (सुबह 9:15 बजे से शाम 3:30 बजे तक) पर खुला रहेगा।”
कमोडिटी मार्केट क्या ओपन रहेगा?
स्टॉक मार्केट के इतर आज कमोडिटी मार्केट भी सुबह कारोबार के लिए खुला रहेगा। एमसीएक्स के सर्कुलर के अनुसार आम बजट को पेश किए जाने की वजह से रविवार, 1 फरवरी 2026 को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा।
निवेशक आज क्या अपनाएं रणनीति?
एक्सपर्ट्स निवेशकों को इंट्रा-डे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। स्वास्ति इंवेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा कहते हैं कि बजट का दिन ऐतिहासिक तौर पर काफी उतार और चढ़ाव भरा रहता है। तेजी के साथ कीमतों में बदलाव की वजह से रिटेल निवेशकों को कई बार अधिक घाटा देखने को मिला है।
शुक्रवार को मेटल कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड हाई से बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें।)




साइन इन