Maharatna BHEL Share hits over 14 years high experts given 393 rupee target 14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर महारत्न कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट बोले- आएगी और तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर महारत्न कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट बोले- आएगी और तेजी

महारत्न कंपनी भेल के शेयर सोमवार को इंट्राडे के दौरान 5% चढ़कर 353.95 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। एक्सपर्ट ने कंपनी के शेयरों के लिए 393 रुपये का टारगेट दिया है।

Mon, 27 April 2026 10:16 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर महारत्न कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट बोले- आएगी और तेजी

महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई है। भेल के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट चढ़कर 353.95 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में भेल के शेयर 348.65 रुपये पर बंद हुए हैं। महारत्न कंपनी भेल के शेयर सोमवार को 14 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। भेल के शेयर अपने ऑल टाइम हाई की तरफ बढ़ रहे हैं। कंपनी के शेयरों का ऑल टाइम हाई 390 रुपये है, भेल के शेयर 7 नवंबर 2007 को इस स्तर पर थे। भेल के बारे में मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि महारत्न कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

एक महीने में 37% उछल गए भेल के शेयर
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयर पिछले एक महीने में करीब 37 पर्सेंट उछल गए हैं। भेल के शेयर 27 मार्च 2026 को 254.85 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 348.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में भेल के शेयरों में 48 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक महारत्न कंपनी के शेयर करीब 20 पर्सेंट उछल गए हैं। भेल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 353.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 205.20 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 टुकड़े में बंटा पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस शेयर, 4 दिन से तूफानी तेजी

बाय रेटिंग के साथ 393 रुपये का टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज ने महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए बाय रेटिंग के साथ 393 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। पिछले 5 साल में भेल के शेयरों में 624 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। चार साल में कंपनी के शेयर 548 पर्सेंट चढ़ गए हैं। तीन साल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों में 345 पर्सेंट की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1500% की तूफानी तेजी, रॉकेट सा उड़ रहा यह शेयर, दो दिग्गजों का है बड़ा दांव

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी
महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने मई 2007 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भेल ने सितंबर 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। भेल अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2011 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,