1 शेयर पर 160 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल
Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। शेयर बाजार में कल यानी सोमवार को महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड (Maharashtra Scooters Ltd) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

Dividend Stock: डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। शेयर बाजार में कल यानी सोमवार को महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड (Maharashtra Scooters Ltd) के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 160 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के प्रदर्शन के विषय में ...
1 शेयर पर 160 रुपये का फायदा
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर 160 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 22 सितंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जोकि कल है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में कल रहेगा उन्हें हर एक शेयर पर 160 रुपये का फायदा होगा। बता दें, बीते कई सालों की तुलना में महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड की तरफ से इस बार सबसे अधिक डिविडेंड बांटा जा रहा है।
इससे पहले कंपनी इसी साल जून में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 30 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 30 रुपये का स्पेशल डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी ने सबसे पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। तब से लगातार नियमित अंतराल पर कंपनी डिविडेंड देती आ रही है।
शेयर बाजार में कैसा रहा है प्रदर्शन?
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड के शेयरों का भाव 17757.95 रुपये पर था। पिछले 6 महीने में इस डिविडेंड देने जा रही है कंपनी के शेयरों में 82 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 1 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 47 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 481 प्रतिशत बढ़ चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।




साइन इन