चर्चित डिफेंस कंपनी को मिला 66.44 मिलियन डॉलर काम, शेयरों में तेजी की उम्मीद, बीते कई साल से गरज रहा है स्टॉक
Defence Stock: धाकड़ डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd) को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों के साथ 19 सितंबर 2025 को साझा किया था। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 4 वेसल्स बनाने का काम मिला है।

Defence Stock: धाकड़ डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd) को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों के साथ 19 सितंबर 2025 को साझा किया था। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 4 वेसल्स बनाने का काम मिला है।
क्या है वर्क ऑर्डर डिटेल्स?
गार्डन रीच की तरफ से एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा गया है कि उन्होंने M/s Carsten Rehder Schiffsmakler और Reederei GmbH & Co के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इन्हें मिलकर 4 हाइब्रिड मल्टी-पर्पज़ वेसल्स का कंस्ट्रक्शन करना है। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 66.44 मिलियन डॉलर की है। डिफेंस कंपनी ने बताया है कि इस वर्क ऑर्डर की टाइमलाइन 33 से 42 महीने की है।
पिछले एक साल में भी डिफेंस कंपनी ने दिया है पॉजिटिव रिटर्न
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान भी तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 53 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। बता दें, शुक्रवार को मार्केट के क्लोजिंग के टाईम पर यह स्टॉक बीएसई में 2604.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। गार्डन रीच का 52 वीक हाई 3535 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1180.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 29,830.49 करोड़ रुपये का है।
बीते 5 साल में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 1329 प्रतिशत की तेजी आई है।
इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी
डिफेंस कंपनी इसी महीने की 12 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर निवेशकों को 4.90 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी फरवरी के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 8.95 रुपये का डिविडेंड मिला था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन