Magnum Ice Cream Netherlands buys above 61 percent stake in kwality Wall India share and other detail इस लिस्टेड कंपनी के बदले प्रमोटर, 25 रुपये से भी कम भाव में ट्रेड कर रहा शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस लिस्टेड कंपनी के बदले प्रमोटर, 25 रुपये से भी कम भाव में ट्रेड कर रहा शेयर

क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) के शेयर में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और यह 3.57% टूटकर 22.66 रुपये पर आ गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 22.25 रुपये के लो तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 31.39 रुपये है।

Tue, 31 March 2026 12:00 AMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इस लिस्टेड कंपनी के बदले प्रमोटर, 25 रुपये से भी कम भाव में ट्रेड कर रहा शेयर

kwality Wall India share price: आइसक्रीम कारोबार से जुड़ी कंपनी क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड ने एक बड़ी डील की है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि मैग्नम आइसक्रीम कंपनी होल्डको 1 नीदरलैंड्स बी.वी. ने कंपनी में 61.90% हिस्सेदारी हासिल कर ली है। नए प्रमोटर ने जून 2025 में हस्ताक्षरित शेयर खरीद समझौते के तहत यूनिलीवर पीएलसी और उसकी समूह कंपनियों सहित मौजूदा प्रमोटरों से 145.44 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इस अधिग्रहण के साथ, मैग्नम आइसक्रीम नीदरलैंड्स अब क्वालिटी वॉल्स इंडिया को नियंत्रित करती है और आधिकारिक तौर पर प्रमोटर के रूप में है।

कंपनी के बोर्ड ने नेतृत्व में बदलाव को भी मंजूरी दी। अभिजीत भट्टाचार्य को अध्यक्ष और अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है जबकि ताहिर तोलॉय तनरिदागली अतिरिक्त निदेशक के रूप में शामिल हुए हैं। रितेश तिवारी ने बोर्ड की बैठक समाप्त होने के बाद से अतिरिक्त निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड ने 30 मार्च, 2026 को हुई अपनी बैठक में शेयर हस्तांतरण, पुनर्वर्गीकरण और नियुक्तियों पर विचार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल, कंपनी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र

शेयर का हाल

इस खबर के बीच क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) के शेयर में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और यह 3.57% टूटकर 22.66 रुपये पर आ गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 22.25 रुपये के लो तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 31.39 रुपये है। बता दें कि फरवरी महीने में क्वालिटी वॉल्स इंडिया के शेयर की लिस्टिंग हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोटक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाओं में अचानक पहुंची पुलिस, वजह क्या है?

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) से आइसक्रीम कारोबार के अलग होने के बाद यह शेयर संकेतक कीमत के मुकाबले करीब 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ सूचीबद्ध हुआ था। एनएसई में यह शेयर 29.80 रुपये पर खुला जो 40.20 रुपये की संकेतक कीमत से 25.87 प्रतिशत कम है। बीएसई पर यह 29.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो 38.15 रुपये की संकेतक कीमत से 21.6 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। हालांकि बाद में इसमें सुधार आया। यह एनएसई तथा बीएसई पर क्रमशः 4.93 प्रतिशत एवं 4.58 प्रतिशत चढ़ा और 31.27 रुपये पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉन्ड की गलत बिक्री और... इस्तीफे पर पहली बार बोले HDFC बैंक के पूर्व चेयरमैन

कंपनी ने लिस्टिंग वाले दिन कहा था कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के आइसक्रीम कारोबार के अलग होने के बाद स्वतंत्र, सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध इकाई के रूप में यह एक अहम उपलब्धि है। बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी विधि प्राधिकरण से इसकी मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर 2025 से यह प्रभावी हुआ। इस प्रक्रिया के तहत पांच दिसंबर 2025 की रिकॉर्ड तिथि तक हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रत्येक एक शेयर के बदले शेयरधारकों को क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड का एक शेयर मिला।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,