lpg price today is rs 100 costlier than delhi in bihar loss of rs 700 on every cylinder आज LPG का दाम दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा, Business Hindi News - Hindustan
More

आज LPG का दाम दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा

LPG Price Today 5 June: देश में घरेलू LPG की कीमतें स्थिर जरूर हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और तेलंगाना जैसे राज्यों के उपभोक्ताओं पर गैस का बोझ दिल्ली और मुंबई की तुलना में कहीं अधिक है।

Fri, 5 June 2026 05:48 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज LPG का दाम दिल्ली से ₹100 महंगा है बिहार में, हर सिलेंडर पर 700 रुपये का घाटा

LPG Price Today 5 June: एलपीजी सिलेंडर की प्राइस को लेकर सरकार ने एक बड़ी जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर अंडर-रिकवरी (घाटा) अभी भी लगभग 700 रुपये प्रति सिलेंडर है। यह तब है जब युद्ध के दौरान घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 1700 रुपये बढ़ चुके हैं। दूसरी ओर अलग-अलग राज्यों के बीच एलपीजी की कीमतों का अंतर काफी बड़ा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत कहीं 900 रुपये के आसपास है तो कहीं यह 1,000 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

4 महानगरों एलपीजी के आज के रेट

राजधानी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है। कोलकाता में उपभोक्ताओं को 939 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। देश के चारों महानगरों में कीमतों का अंतर सीमित है, लेकिन अन्य राज्यों में तस्वीर काफी अलग दिखाई देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹300 सस्ता LPG सिलेंडर पाने का मौका? 10.55 करोड़ से अधिक लोग ऐसे उठा रहे फायदा

क्यों है रेट में अंतर

दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में सिलेंडर अपेक्षाकृत सस्ता बना हुआ है। मुंबई और दिल्ली के उपभोक्ता बिहार के मुकाबले लगभग करीब 100 रुपये कम कीमत पर LPG सिलेंडर खरीद रहे हैं। यह अंतर मुख्य रूप से राज्य करों, परिवहन लागत और स्थानीय वितरण खर्च के कारण पैदा होता है।

कहां बिक रहा सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर

सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर बेचने वाले राज्यों में जम्मू- कश्मीर और बिहार प्रमुख है। पुलवामा में सिलेंडर 1028 रुपये है जबकि, पटना में घरेलू LPG सिलेंडर 1,011 रुपये में मिल रहा है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे महंगे रेट में शामिल है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह कीमत 950.50 रुपये है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में उपभोक्ताओं को 965 रुपये प्रति सिलेंडर चुकाने पड़ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹587 सस्ता, 10 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा फायदा

महंगा सिलेंडर बेचने वाले भारत के टॉप-10 राज्य और उनके शहर (₹/14.2 किग्रा)

जम्मू-कश्मीर, श्रीनगर 1029

बिहार, पटना ₹1011

अंडमान एवं निकोबार, पोर्ट ब्लेयर ₹989.00

झारखंड, रांची ₹970.50

तेलंगाना, हैदराबाद ₹965.00

उत्तर प्रदेश, लखनऊ ₹950.5

पश्चिम बंगाल, कोलकाता ₹939.00

ओडिशा, भुवनेश्वर ₹939.00

दमन एवं दीव, दमन ₹927.50

तमिलनाडु, चेन्नई, ₹928.50

स्रोत: IOCL, mypetrolprice.com

1 जून को राहत और आफत दोनों आई

बता दें 1 जून 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों पर नहीं पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 लीटर, आपके यहां क्या हैं दाम

विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू LPG की कीमतें फिलहाल नियंत्रित बनी हुई हैं, जिससे करोड़ों परिवारों को राहत मिल रही है। वहीं, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल गैस महंगी होने का असर झेलना पड़ सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,