petrol diesel rates today 3 june cheapest fuel in india is 88 66 liters what are the prices in your city Petrol Diesel Rates Today: भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 लीटर, आपके शहर में क्या हैं दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Rates Today: भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 लीटर, आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Rates Today 3 June: भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

Wed, 3 June 2026 08:14 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Rates Today: भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 लीटर, आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Rates Today 3 June: पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं के लिए आज 3 जून राहत है। पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बदले हैं। दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड 0.92 डॉलर प्रति बैरल महंगा होकर 96.92 डॉलर पर पहुंच गया है। जबकि, WTI में 1.04 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज यह 94.80 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 106.06 रुपये और पेट्रोल 118.34 रुपये है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट भी कर दी हैं। आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर ₹587 सस्ता, 10 करोड़ से अधिक लोगों को मिल रहा फायदा

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत मुंबई 97.83 रुपये है। चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। दूसरी ओर देहरादून में पेट्रोल 100.20 रुपये और डीजल 97.10 रुपये लीटर है।

पेट्रोल डीजल प्राइस यूपी

लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत आज 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 95.02 रुपये लीटर है। प्रयागराज में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.82 और डीजल की 95.33 रुपये है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल के रेट 102.13 और डीजल के 95.62 रुपये हैं।

पेट्रोल डीजल प्राइस राजस्थान

जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। बिकानेर में पेट्रोल 114.15 रुपये और डीजल 99.29 रुपये है। भरतपुर में पेट्रोल की कीमत 112.43 रुपये प्रति लीटर है। जबकि, यहां डीजल 97.54 रुपये लीटर बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी नहीं रहे एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, इस चीनी अरबपति ने पछाड़ा

पेट्रोल डीजल प्राइस बिहार

पटना में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। अररिया में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 115.07 रुपये और डीजल की कीमत 101.08 रुपये है।

पेट्रोल डीजल प्राइस एमपी

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है। इंदौर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये है। गुना में पेट्रोल आज 115.44 रुपये तो डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के घरों और मंदिरों में 35000 टन सोना! इसके पीछे क्यों पड़ी है मोदी सरकार?

पेट्रोल डीजल प्राइस छत्तीसगढ़

वहीं, रायपुर पेट्रोल 107.96 और डीजल 101.17 रुपये लीटर है। बीजापुर में पेट्रोल 109.69 रुपये और डीजल 102.99 रुपये है। बीलासपुर में पेट्रोल 108.76 रुपये और डीजल 102.02 रुपये लीटर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,