lpg price today check the gas cylinder rate before standing in line know the new updates LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम लाइन में लगने से पहले करें चेक, जानें बड़े अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम लाइन में लगने से पहले करें चेक, जानें बड़े अपडेट

LPG Price Today:  युद्ध के बीच अगर कहीं सबसे अधिक चर्चा है तो एलपीजी सिलेंडर की। ऐसे में आपको एलपीजी की खबरों से अपडेट रहना होगा। जानें लेटेस्ट रेट, नए नियम और सप्लाई अपडेट। शहरों के अनुसार LPG की कीमत यहां देखें।

Mon, 30 March 2026 05:31 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के दाम लाइन में लगने से पहले करें चेक, जानें बड़े अपडेट

LPG Price Today: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच चुका है। एलपीजी सिलेंडर को लेकर देशभर में हलचल है। कहीं लंबी कतारें, तो कहीं बुकिंग में देरी। आज गैस सिलेंडर की लाइन में लगने से पहले चेक करें एलपीजी के लेटेस्ट रेट और अपडेट्स…

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट क्या हैं...

नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50

मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836

कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50

चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50

हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50

लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007

बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958

पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50
Source: IOCL

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच बढ़ी टेंशन, क्या 1 अप्रैल को और महंगा होगा एलपीजी सिलेंडर?

सरकार के नए नियम: बुकिंग पर सख्ती

सप्लाई मैनेज करने के लिए सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। जैसे, एक सिलेंडर के बाद दूसरी बुकिंग में 21–25 दिन का अंतर, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का गैप और PNG यूजर्स के लिए LPG सिलेंडर पर रोक। इन नियमों से साफ है कि सरकार सप्लाई को कंट्रोल मोड में रख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया टैक्स रूल्स: अब इनकम छुपाई तो आयकर विभाग करेगा खुद हिसाब

फवाहों से बढ़ी भीड़, सरकार ने किया अलर्ट

कुछ राज्यों में अफवाहों के चलते लोगों ने पेट्रोल और गैस की ज्यादा खरीद शुरू कर दी, जिससे पंप और एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई। सरकार ने साफ कहा है कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं है और लोगों से अपील की है कि पैनिक बाइंग न करें और सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही खरीद करें।

मार्च महीने में ही करीब 2.9 लाख नए गैस कनेक्शन जारी

ANI के मुताबिक सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए PNG और LPG की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। मार्च महीने में ही करीब 2.9 लाख नए गैस कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन जैसे संस्थानों को PNG अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि LPG पर दबाव कम हो।

इंडस्ट्री और कमर्शियल सेक्टर को सीमित सप्लाई

सरकार ने औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए गैस सप्लाई को सीमित किया है। हालांकि जरूरत के अनुसार धीरे-धीरे सप्लाई बढ़ाई जा रही है, ताकि उद्योगों पर ज्यादा असर न पड़े और आम लोगों को गैस की कमी न हो।

समुद्री और जहाज संचालन भी सुरक्षित

सरकार के अनुसार, पश्चिम एशिया क्षेत्र में भारतीय जहाज और नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हाल ही में LPG लेकर आ रहे जहाज सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी कोई बाधा नहीं है।

ब्लैक मार्केटिंग पर सख्ती, हजारों छापेमारी

LPG की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सरकार और राज्यों ने मिलकर सख्त कार्रवाई शुरू की है। देशभर में हजारों छापेमारी की गई हैं और कई सिलेंडर जब्त किए गए हैं। गैस एजेंसियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

क्यों बढ़ सकती हैं LPG की कीमतें?

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है। होर्मुज में बाधा और युद्ध के कारण कई देशों में ईंधन महंगा हो चुका है। भारत भी इसका असर झेल सकता है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में घरेलू सिलेंडर का दाम 4500 रुपये पर पहुंचा, 17000 तक कमर्शियल

आगे क्या होगा?

अगर वैश्विक तनाव ऐसे ही बना रहा, तो आने वाले दिनों में LPG के दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि, सरकार फिलहाल कीमतों को नियंत्रित रखने की कोशिश में है, लेकिन 1 अप्रैल का अपडेट आम आदमी के लिए बड़ा झटका भी लग सकता है।

इनपुट: एएनआई

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,