lpg petrol and diesel rate today 11 May after pm modi s warning check immediately LPG, पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की चेतावनी के बाद आज क्या बढ़ गए दाम? फौरन चेक करें, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG, पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की चेतावनी के बाद आज क्या बढ़ गए दाम? फौरन चेक करें

LPG, Petrol, Diesel Rate Today: पीएम मोदी ने आगाह किया कि हॉर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिसका सीधा असर भारत की जेब और खजाने पर पड़ेगा। इसके बाद आज एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के रेट जानने की आपको बेहद उत्सुकता होगी।

Mon, 11 May 2026 06:06 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG, पेट्रोल-डीजल पर पीएम मोदी की चेतावनी के बाद आज क्या बढ़ गए दाम? फौरन चेक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर एक चेतावनी दी थी और एक अपील भी किया था। इसके बाद आज एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के रेट जानने की आपको बेहद उत्सुकता होगी। खबर में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के रेट के ताजा अपडेट तो बताएंगे ही, सबसे पहले आप यह जान लें कि कल यानी रविवार को पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर क्या कहा था?

हैदराबाद में रविवार को एक जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि 'समय की मांग' है कि हम पेट्रोलियम उत्पादों की बर्बादी रोकें और इन्हें केवल जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे विदेशी मुद्रा बचेगी और युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव कम होंगे। पीएम ने ईंधन बचत को 'देशभक्ति' बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट

फ्यूल पर पीएम मोदी की चेतावनी

पीएम मोदी ने आगाह किया कि हॉर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है, जिसका सीधा असर भारत की जेब और खजाने पर पड़ेगा, क्योंकि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अब पाइप वाली सस्ती नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार और सीएनजी (CNG) इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है, जिससे मध्यम वर्ग को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलेगी।

कंपनियों को हर दिन 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान

भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑयल मर्केटिंग कंपनियों को रेवेन्यू में नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने "बिना किसी रुकावट के ऊर्जा आयात और आपूर्ति" सुनिश्चित की।

पुरी ने एक्स पर लिखा है, "ओएमसी कच्चा तेल, गैस और एलपीजी अधिक कीमत पर खरीद रही हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए वे कम कीमत पर बेच रही हैं, जिससे उन्हें हर दिन 1,000 करोड़ रुपये तक का भारी नुकसान हो रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि घरेलू उपभोग के लिए डीजल और पेट्रोल पर कर कम करने के बाद सरकार को एक महीने में 14,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EPFO का बड़ा अपडेट: ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF पैसा, जानें कब से
ये भी पढ़ें:LPG डिलीवरी का नया स्कैम, OTP Share कर दिया तो 2 मिनट में खाली हो सकता है खाता

पीएम की चेतावनी के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस के रेट पर क्या पड़ा असर

पीएम नरेंद्र मोदी क चेतावनी के बाद आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कीं। आज न तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं और न ही गैस के। आप विभिन्न शहरों में आज एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के आज के रेट यहां चेक कर सकते हैं...

दिल्ली में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। वहीं छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है। दूसरी तरफ दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM नरेंद्र मोदी की बड़ी अपील! पेट्रोल-डीजल की बचत करें देशवासी

आगरा में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹3125.5 का है। आगरा में पेट्रोल के रेट आज ₹94.51 और डीजल के रेट ₹87.57 प्रति लीटर है।

गोरखपुर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट 975 रुपये हैं तो कमर्शियल के ₹3255.5 हैं। यूपी के सीएम योगी के शहर गोरखपुर में आज पेट्रोल ₹95.23 लीटर है और डीजल 88.40 रुपये लीटर।

लखनऊ में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 950.50 और कमर्शियल के ₹3194 हैं। लखनऊ में आज पेट्रोल का रेट 95.34 रुपये लीटर है तो पेट्रोल का रेट 88.50 रुपये।

कोलकाता में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: कोलकाता में कमर्शियल गैस आज ₹3,202 में है तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 739 रुपये। कोलकाता में ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।

बेंगलुरु में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: बेंगलुरु में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये और कमर्शियल का रेट 3152 रुपये है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत भी ₹102.96 और डीजल की ₹90.99 है।

पटना में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। पटना में आज पेट्रोल का रेट ₹105.71 और डीजल का ₹91.49 प्रति लीटर है।

जयपुर में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल एलपीजी के रेट: जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। जयपुर में आज पेट्रोल का रेट ₹104.72 और डीजल का रेट ₹90.21 प्रति लीटर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,