LPG cylinder rate today 22 march check city wise latest rate LPG सिलेंडर के दाम में क्या हुआ है बदलाव? चेक करें अपने शहर के रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर के दाम में क्या हुआ है बदलाव? चेक करें अपने शहर के रेट

LPG Price: भारत अपनी घरेलू जरूरतों का करीब 60% LPG आयात करता है, और इसमें से लगभग 90% सप्लाई मध्य पूर्व से इसी रास्ते होकर आती है। ऐसे में हालात बिगड़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

Sun, 22 March 2026 01:35 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर के दाम में क्या हुआ है बदलाव? चेक करें अपने शहर के रेट

LPG Latest Price: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारत के रसोई गैस (LPG) बाजार पर दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाला व्यापार लगभग ठप पड़ गया है, जिससे सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत अपनी घरेलू जरूरतों का करीब 60% LPG आयात करता है, और इसमें से लगभग 90% सप्लाई मध्य पूर्व से इसी रास्ते होकर आती है। ऐसे में हालात बिगड़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

कहां किस रेट पर मिल रहा LPG सिलेंडर, चेक करें रेट

शहर – घरेलू LPG (₹) – कमर्शियल LPG (₹)

नई दिल्ली - ₹913 - ₹1,884.50

मुंबई - ₹912.50 – ₹1,836

कोलकाता- ₹939 - ₹1,988.50

चेन्नई- ₹928.50 - ₹2,043.50

हैदराबाद- ₹965 - ₹2,105.50

लखनऊ- ₹950.50 - ₹2,007

बेंगलुरु- ₹915.50 - ₹1,958

पटना- ₹1,002.50 - ₹2,133.50

फरवरी से चल रहा तनाव का माहौल

तनाव की शुरुआत तब हुई जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए। इसके बाद पूरे क्षेत्र में संघर्ष बढ़ गया और तेल व गैस टैंकरों ने सुरक्षा कारणों से इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरना लगभग बंद कर दिया। जहाजों पर हमलों के खतरे के चलते कंपनियां ट्रांजिट से बच रही हैं, जिससे सप्लाई में भारी बाधा आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैक्सपेयर्स के लिए जानना जरूरी, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये बड़े नियम
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से बदल रहा सैलरी का तरीका, टैक्स में भी बदलाव, कर्मचारियों के लिए खबर

भारत में LPG सिलेंडर की किल्लत

इस संकट के चलते भारत में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मार्च की शुरुआत में घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ाई गई, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹144 तक बढ़ा दिए गए। हालांकि इसके बाद अभी तक कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल पर्याप्त भंडार है और घबराने की जरूरत नहीं है।

सप्लाई की कमी को देखते हुए सरकार ने LPG को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत लाकर इसकी वितरण व्यवस्था को नियंत्रित कर दिया है। नई रणनीति के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को केवल 20% गैस ही दी जा रही है। इससे आम लोगों की रसोई पर असर कम रखने की कोशिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 ही दिन में 15% तक टूटी चांदी, सोने के रेट में भी भूचाल, क्यों आई बड़ी गिरावट
ये भी पढ़ें:सहारा में फंसे निवेशकों को राहत, कर सकेंगे ₹10 लाख का क्लेम, सरकार ने दी जानकारी

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को राहत

अच्छी बात यह है कि प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले गरीब परिवारों के लिए गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर में करीब 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन इस योजना के तहत दिए गए हैं, जिससे कमजोर वर्ग को राहत मिल रही है।

वहीं, केंद्र सरकार ने अब गैस सप्लाई को धीरे-धीरे बढ़ाने का फैसला लिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार राज्यों को गैस आवंटन को पहले के स्तर के 50% तक बढ़ाया जा रहा है, और 23 मार्च से इसमें अतिरिक्त 20% सप्लाई और जोड़ी जाएगी। खासतौर पर ढाबों, होटलों, डेयरी, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स और कम्युनिटी किचन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि खाने-पीने की सप्लाई चेन प्रभावित न हो।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,