LIC trading ex bonus today check all details here LIC निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, पहली बार Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी, किन निवेशकों को फायदा?, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, पहली बार Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी, किन निवेशकों को फायदा?

LIC Bonus Share Updates: सरकारी बीमा कंपनी आज शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है। कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। 

Fri, 29 May 2026 08:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, पहली बार Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी, किन निवेशकों को फायदा?

LIC Bonus Share Updates: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी आज एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पहले ही आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया था। आइए डीटेल्स में जानते हैं कंपनी के विषय में ..

मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री (LIC Bonus Share News)

एलआईसी ने निवेशकों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया हुआ है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HP के बाद भारत गैस ने भी शुरू की यह पुरानी सुविधा, LPG सिलेंडर मिलेगा आसानी से

डिविडेंड भी दे रही है कंपनी (LIC Dividend Stock)

कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। LIC की तरफ से एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 25 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का भी लाभ मिलेगा।

इससे पहले कंपनी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 10 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर तब दो बार डिविडेंड ट्रेड किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने बोनस शेयर का किया ऐलान, मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (LIC Share Performance)

गुरुवार को LIC के शेयर 2.95 प्रतिशत की गिरावट के बाद 829.90 रुपये के स्तर पर था। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 11.90 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का 52 वीक हाई (बोनस शेयर के एडजेस्टेड प्राइस से पहले) 980.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 722 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5.24 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा

चौथी तिमाही में एलआईसी का कैसा रहा प्रदर्शन? (LIC Q4 Results)

सरकारी बीमा कंपनी ने पिछले हफ्ते बोनस शेयर का ऐलान किया था। कंपनी ने दी जानकारी में बताया था कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 23420 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी कंपनी का नेट प्रॉफिट 19013 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,