LIC buys Maruti Suzuki 51750 more share now company shareholding crossed over 5 percent LIC ने बढ़ाया मारुति सुजुकी पर अपना दांव, 68 करोड़ रुपये के शेयर और खरीदे, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC ने बढ़ाया मारुति सुजुकी पर अपना दांव, 68 करोड़ रुपये के शेयर और खरीदे

बीमा कंपनी LIC ने मारुति सुजुकी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। LIC ने मारुति के 51750 शेयर और खरीदे हैं। कार कंपनी मारुति सुजुकी में अब LIC की हिस्सेदारी बढ़कर 5% के ऊपर पहुंच गई है। LIC ने करीब 67.61 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन में मारुति के यह शेयर खरीदे हैं।

Fri, 5 June 2026 08:34 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC ने बढ़ाया मारुति सुजुकी पर अपना दांव, 68 करोड़ रुपये के शेयर और खरीदे

देश की दिग्गज बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने मारुति सुजुकी पर अपना दांव बढ़ाया है। एलआईसी ने कार कंपनी मारुति सुजुकी के 51,750 शेयर और खरीदे हैं। अब मारुति सुजुकी में एलआईसी की हिस्सेदारी 5 पर्सेंट के ऊपर पहुंच गई है। मारुति सुजुकी के शेयर शुक्रवार को BSE में 13048.60 रुपये पर बंद हुए हैं। इधर, एलआईसी ने भी पिछले दिनों अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं।

पहले से LIC के पास हैं मारुति सुजुकी के 1.57 करोड़ शेयर
बीमा कंपनी LIC ने एक्सचेंज फाइलिंग में अनाउंस किया है कि उसने मार्केट परचेज के जरिए मारुति सुजुकी के शेयर खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू करीब 67.61 करोड़ रुपये होगी। ट्रांजैक्शन से पहले बीमा कंपनी एलआईसी के पास मारुति सुजुकी के 1.57 करोड़ शेयर थे। ऑटोमोबाइल कंपनी में एलआईसी की हिस्सेदारी 4.989 पर्सेंट थी। 51,750 शेयर और खरीदने के बाद मारुति सुजुकी में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 5.006 पर्सेंट पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20000 करोड़ रुपये के मिलिट्री ड्रोन खरीदने की तैयारी, इस शेयर की लगी लॉटरी

5 साल में 81% उछले हैं मारुति सुजुकी के शेयर
ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर पिछले 5 साल में 81 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 4 जून 2021 को 7213.95 रुपये पर थे। मारुति सुजुकी के शेयर 5 जून 2026 को 13048.60 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 37 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर करीब 8 पर्सेंट चढ़े हैं। वहीं, इस साल अब तक मारुति सुजुकी के शेयरों में करीब 22 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में मारुति सुजुकी के शेयर करीब 20 पर्सेंट टूटे हैं। मारुति सुजुकी ने गुरुवार को देश की पहले फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार भी अनवील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 रुपये से 47 रुपये के पार दाम, टाटा के इस शेयर में 1400% की तूफानी तेजी

LIC ने मार्च तिमाही में खरीदे करीब 18500 करोड़ रुपये के शेयर
बीमा कंपनी LIC ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कई कंपनियों में करीब 18500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। एलआईसी (LIC) ने बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल समेत कई कंपनियों पर दांव लगाया है। एलआईसी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान मारुति सुजुकी के 1374 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। पिछले एक साल में एलआईसी के शेयरों में 16 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक एलआईसी के शेयर 6 पर्सेंट टूट गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,