LIC Bonus Share updates do this thing before record date LIC के बोनस शेयर का उठाना चाहते हैं फायदा? रिकॉर्ड डेट से पहले कर लें यह काम, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC के बोनस शेयर का उठाना चाहते हैं फायदा? रिकॉर्ड डेट से पहले कर लें यह काम

LIC Bonus Share: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो इसी हफ्ते है। 

Tue, 26 May 2026 03:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC के बोनस शेयर का उठाना चाहते हैं फायदा? रिकॉर्ड डेट से पहले कर लें यह काम

LIC Bonus Share: एलआईसी की तरफ से पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी ने 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट पहले ही घोषित है। जोकि इसी हफ्ते है। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दे रही है। अगर आप भी इस बोनस शेयर का फायदा उठाना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले जरूरी काम कर लेना होगा।

21 लाख शेयरहोल्डर्स को क्या करना होगा? (LIC Bonus Share Record date)

एलआईसी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। अगर आप इस बोनस इश्यू का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले यानी 28 तारीख को कंपनी के शेयर खरीद लेने होंगे। रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदने से बोनस शेयर का फायदा नहीं मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HP के बाद भारत गैस ने भी शुरू की यह पुरानी सुविधा, LPG सिलेंडर मिलेगा आसानी से

कंपनी दे रही है डिविडेंड (LIC Dividend Record date)

एलआईसी ने निवेशकों को डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। सरकारी बीमा कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए बीमा कंपनी ने 25 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। पिछले एलआईसी ने हर एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों में आज उछाल (LIC Share Performance)

एलआईसी के शेयरों में आज मंगलवार को बाजार में गिरावट के उलट तेजी देखने को मिल रही है। सरकारी बीमा कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। दिन में कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 855.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने बोनस शेयर का किया ऐलान, मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री

भले ही एलआईसी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। लेकिन एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 1.74 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों होल्ड करने वाले पोजीशनल निवेशकों को 16.99 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। बता दें, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 41 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी का रेट आज सर्राफा बाजार में 3000 रुपये से अधिक गिरा

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे?

एलआईसी ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 23467 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 23 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में एलआईसी का नेट प्रॉफिट 19039 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,