Sri Adhikari Brothers Television Network share may going to split after giving more than 80000 percent return 80000% से अधिक का रिटर्न, अब शेयर बांटने की तैयारी, 4 दिन का बस और इंतजार, Business Hindi News - Hindustan
More

80000% से अधिक का रिटर्न, अब शेयर बांटने की तैयारी, 4 दिन का बस और इंतजार

Stock Split News: श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क (Sri Adhikari Brothers Television Network Ltd) के शेयरों की कीमतों में गुरुवार को 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयरों के बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला किया है।

Thu, 1 Jan 2026 10:00 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
80000% से अधिक का रिटर्न, अब शेयर बांटने की तैयारी, 4 दिन का बस और इंतजार

Stock Split News: श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क (Sri Adhikari Brothers Television Network Ltd) के शेयरों की कीमतों में गुरुवार को 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने शेयरों के बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि 6 जनवरी 2026 को बोर्ड की मीटिंग है। इसी मीटिंग में स्टॉक स्प्लिट पर फैसला होगा। बता दें, गुरुवार, 1 जनवरी को श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क के शेयर 1635 रुपये के लेवल पर खुले थे। अपर सर्किट लगने के बाद मल्टीबैगर स्टॉक का भाव बीएसई में 1680 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर शेयर बीएसई में 3.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1659.40 रुपये के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई मुसीबत में वोडाफोन आइडिया, लगा 638 करोड़ रुपये का जुर्माना

पिछला एक साल शेयर बाजार में कैसा रहा?

बीते एक महीने में श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 12.21 प्रतिशत का लाभ मिला है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में बहुत उतार और चढ़ाव देखने को मिला है। बता दें, श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क का 52 वीक हाई 1749 रुपये और 52 वीक लो लेवल 349.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4210 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस शेयर की 6 साल में सबसे बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों के ₹50000 करोड़ डूबे

5 साल में मिला 80000 प्रतिशत का रिटर्न

भले ही बीता एक साल कंपनी के शेयर होल्डर्स के लिए चुनौती पूर्ण रहा है। लेकिन दो साल जिन निवेशकों ने शेयरों को होल्ड किया है उन्हें 48849.85 प्रतिशत का लाभ मिला है। तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 67000 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में श्री अधिकारी ब्रदर्श टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड के शेयरों में 80064 प्रतिशत की तेजी आई है।

इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2017 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 60 पैसे का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,