10 फ्री शेयर बांटने का ऐलान, 400% से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर
कोटयार्क इंडस्ट्रीज ने 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने का ऐलान किया है। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर 400 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

माइक्रो-कैप स्टॉक कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए एक बड़े तोहफे का ऐलान किया है। कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ने 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटने की मंजूरी दी है। यानी, कंपनी अपने निवेशकों को हर 1 शेयर पर 10 बोनस शेयर देगी। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। कोटयार्क इंडस्ट्रीज के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 446.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
400% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Kotyark Industries) के शेयर 5 साल से भी कम में 400 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 18 नवंबर 2021 को 88.30 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 मई 2026 को 446.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 50 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।
6 महीने में 80% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर
कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Kotyark Industries) के शेयर पिछले 6 महीने में 80 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 17 नवंबर 2025 को 243 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 15 मई 2026 को 446.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में 85 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 4 महीने में कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 110 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 448.35 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 318.30 रुपये है।
कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल
कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मुनाफे में चौथी तिमाही के दौरान बंपर उछाल आया है। चौथी तिमाही में मल्टीबैगर कंपनी को 9.38 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कोटयार्क इंडस्ट्रीज को 1.51 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 221 पर्सेंट बढ़कर 63.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बायोडीजल मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस में ऑपरेट करती है। कंपनी वेस्ट कुकिंग ऑयल, वेजिटेबल ऑयल्स और एनिमल फैट्स से बायोडीजल का प्रॉडक्शन करती है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 63.84 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 36.16 पर्सेंट है।




साइन इन