KNR Constructions secures order worth 1734 crore rs from NHAI in telangana detail here इस कंपनी को मार्च में ताबड़तोड़ मिले ऑर्डर, अब शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

इस कंपनी को मार्च में ताबड़तोड़ मिले ऑर्डर, अब शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर

सोमवार को जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तब KNR कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तेलंगाना में ₹1,734 करोड़ की हाइब्रिड एन्युइटी मोड परियोजना के लिए एक अवार्ड लेटर मिला है। मार्च में कंपनी को अब तक तीन ऑर्डर मिले हैं।

Sat, 28 March 2026 05:21 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
इस कंपनी को मार्च में ताबड़तोड़ मिले ऑर्डर, अब शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर

KNR Constructions share price: अगले सप्ताह सोमवार को जब शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी तब KNR कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड के शेयर फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शनिवार, 28 मार्च को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक बड़े ऑर्डर के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तेलंगाना में ₹1,734 करोड़ की हाइब्रिड एन्युइटी मोड परियोजना के लिए एक अवार्ड लेटर मिला है। यह परियोजना तेलंगाना में हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के तहत हैदराबाद-पणजी सेक्शन में गुडेबेलूर से महबूबनगर तक NH-167 के चार-लेन निर्माण के लिए है। इस स्ट्रेच की लंबाई 80 किलोमीटर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-US जंग ने डुबोई निवेशकों की लुटिया, 41 लाख करोड़ रुपये हुए स्वाहा

इससे पहले भी कंपनी ने बताय था कि उसे तेलंगाना में 83.65 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए हैदराबाद ग्रोथ कॉरिडोर से स्वीकृति पत्र (LoA) मिला है। इस परियोजना में MGIT स्थित शंकरपल्ली रोड से मणिकोंडा तक पाइपलाइन रोड को चौड़ा करने और उसे मजबूत बनाने का काम शामिल है। इसमें NPCI पर जंक्शन का विकास भी शामिल है और इसे 9 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इससे पहले, 12 मार्च को कंपनी ने बताया था कि उसे एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (GHMC) से 4-लेन यूनिडायरेक्शनल फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस प्राप्त हुआ है। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना में रासूलपुरा क्षेत्र में इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन यानी EPC टर्नकी आधार पर बनाया जाएगा। इस परियोजना की कुल लागत करीब 50.47 करोड़ रुपये बताई गई है। कंपनी के अनुसार, इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 24 महीनों में पूरा किया जाएगा, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। कहने का मतलब है कि सिर्फ मार्च के महीने में तेलंगाना से कंपनी को तीन बड़े ऑर्डर मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग से इनकम टैक्स रिटर्न तक...31 मार्च को खत्म हो जाएगी ये डेडलाइन

कैसे रहे तिमाही नतीजे

बीते दिनों KNR कंस्ट्रक्शंस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष के ₹248.6 करोड़ से 58.7% घटकर ₹102.8 करोड़ रह गया। इसका राजस्व पिछली तिमाही के ₹848 करोड़ से 12.4% घटकर ₹743.2 करोड़ रह गया। कंपनी का एबिटा पिछले वर्ष के ₹256 करोड़ से 34.8% घटकर ₹166.7 करोड़ रह गया। इसका एबिटा मार्जिन पिछले वर्ष की इसी अवधि के 30.1% से घटकर 22.4% रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹150 करोड़ के फ्रेश इश्यू वाला IPO ला रही यह कंपनी, क्या है प्लान, जानें सबकुछ

शेयर परफॉर्मेंस

KNR कंस्ट्रक्शंस के शेयर पिछले सत्र में 5.9% की गिरावट के साथ ₹108.95 प्रति शेयर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस साल अब तक स्टॉक में 32.6% की गिरावट आई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,