Kalyan jewellers q4 results profit jumps 118 percent declares final dividend share target price is here 118% बढ़ा सोने-चांदी के कारोबार वाली कंपनी का प्रॉफिट, डिविडेंड देने का है प्लान, Business Hindi News - Hindustan
More

118% बढ़ा सोने-चांदी के कारोबार वाली कंपनी का प्रॉफिट, डिविडेंड देने का है प्लान

सोने-चांदी के कारोबार से जुड़ी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट साल-दर-साल 118% बढ़ गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

Fri, 8 May 2026 07:10 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
118% बढ़ा सोने-चांदी के कारोबार वाली कंपनी का प्रॉफिट, डिविडेंड देने का है प्लान

Kalyan Jewellers result and share price: सोने-चांदी के कारोबार से जुड़ी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 118% बढ़ गया है। इस तिमाही का नेट प्रॉफिट ₹409.5 करोड़ हो गया जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹187.6 करोड़ था। कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू साल-दर-साल 66.2% बढ़कर ₹10,274.9 करोड़ हो गया। एक साल पहले की इसी अवधि के ₹6,181.5 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, एबिटा में 84.2% की बढ़ोतरी हुई और यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹399.4 करोड़ से बढ़कर ₹735.7 करोड़ हो गया। एबिटा मार्जिन की बात करें तो यह 6.5% से बढ़कर 7.2% हो गया।

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के इंडिया बिजनेस ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया। मार्च अवधि के दौरान रेवेन्यू साल-दर-साल 68% बढ़कर ₹8,994 करोड़ हो गया। कंपनी के इंटरनेशनल ऑपरेशंस में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। इसका रेवेन्यू साल-दर-साल (YoY) 43% बढ़कर ₹1,157 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹807 करोड़ था। इंटरनेशनल ऑपरेशंस ने इस तिमाही में ₹29 करोड़ का टैक्स के बाद प्रॉफिट) दर्ज किया। यह एक साल पहले के ₹14 करोड़ से दोगुने से भी अधिक है। मार्च तिमाही के दौरान कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere ने ₹131 करोड़ का रेवेन्यू और ₹3 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के शेयर बाजार से भी महंगी हो गई अमेरिका की ये कंपनी, AI से मिल रहा बूस्ट

डिविडेंड का ऐलान

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने ₹10 की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹2.5 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह प्रस्तावित डिविडेंड कंपनी की आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी पर निर्भर करेगा। तिमाही नतीजों पर कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रमेश कल्याणरमन ने कहा- हमने पिछले फाइनेंशियल ईयर का समापन बहुत मजबूत स्थिति में किया और उस गति को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी बनाए रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेप्टो के IPO को सेबी की मंजूरी, शेयर बाजार में जोमैटो-स्विगी से है टक्कर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग के दौर में DA पर फिर फैसला… केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज

शेयर का परफॉर्मेंस

कल्याण ज्वेलर्स के शेयर की कीमत शुक्रवर को 3.37% बढ़कर बंद हुई। शेयर ने दिन के कारोबार में ₹428.80 प्रति शेयर का उच्चतम स्तर और ₹407.15 प्रति शेयर का न्यूनतम स्तर छुआ। शेयर पर लक्ष्मीश्री में रिसर्च हेड अंशुल जैन ने कहा कि यह पिछले चार महीनों से ₹356–459 की एक बड़ी रेंज में स्थिर बना हुआ है। जैन ने बताया कि शेयर अब ₹427 के पास एक अहम ब्रेकआउट जोन की ओर बढ़ रहा है। ₹427 के ऊपर लगातार ब्रेकआउट होने से ₹459 की रेंज के ऊपरी स्तर की ओर बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 473 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 256.40 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,