Bank of Baroda cuts repo linked lending rate by 50 basis points to 8 15 percent इस सरकारी बैंक ने दिया बड़ा तोहफा, ग्राहकों को राहत, फटाफट चेक करें डिटेल, Business Hindi News - Hindustan
More

इस सरकारी बैंक ने दिया बड़ा तोहफा, ग्राहकों को राहत, फटाफट चेक करें डिटेल

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने रविवार को कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ब्याज दरों में कटौती के अनुरूप रेपो दर से जुड़ी अपनी प्रमुख उधारी दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है।

Sun, 8 June 2025 07:02 PMVarsha Pathak भाषा
share
इस सरकारी बैंक ने दिया बड़ा तोहफा, ग्राहकों को राहत, फटाफट चेक करें डिटेल

Bank of Baroda: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रविवार को कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ब्याज दरों में कटौती के अनुरूप रेपो दर से जुड़ी अपनी प्रमुख उधारी दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। इस बीच, प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने अपनी कोष की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) में विभिन्न अवधियों में 0.10 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे उन उधारकर्ताओं को लाभ होगा जिनके ऋण इस बेंचमार्क से जुड़े हैं।

बीओबी ने क्या कहा?

बीओबी ने एक बयान में कहा कि आरबीआई द्वारा नीतिगत रेपो दर में कटौती के अनुरूप, बैंक ने सात जून से अपनी रेपो से संबद्ध ऋण रेट (आरएलएलआर) में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ने कहा कि अब उसकी आरएलएलआर 8.15 प्रतिशत है। इसके साथ ही बीओबी ने आरएलएलआर में आरबीआई की कटौती को पूरी तरह लागू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनी करेगी ₹5000 करोड़ निवेश, डिफेंस सेक्टर में रचेगा इतिहास!
ये भी पढ़ें:चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना कोई बड़ी खुशी की बात नहीं, भारत अब भी…

एचडीएफसी बैंक ने क्या कहा

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई एमसीएलआर दरें 7 जून से प्रभावी हैं। कटौती के साथ, एक दिन की और एक महीने की दरें 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.90 प्रतिशत रह गई हैं। तीन महीने की दर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8.95 प्रतिशत हो गई है, जबकि छह महीने और एक साल की दर 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9.05 प्रतिशत रह गई है। दो साल और तीन साल की अवधि के लिए ऋण दर को पहले के 9.20 प्रतिशत से घटाकर 9.10 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले, शुक्रवार को आरबीआई ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरों में अपेक्षा से अधिक 0.50 प्रतिशत की कटौती की और बैंकों को उधार देने के लिए अधिक धन उपलब्ध कराने हेतु अप्रत्याशित रूप से नकद आरक्षित अनुपात में कटौती की।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,