दिग्गज IT कंपनी करने जा रही है 30000 लोगों की छंटनी! बैंकों ने AI प्रोजेक्ट से किया किनारा
Layoff News: दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल (Oracle) 30,000 लोगों की छंटनी करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी AI डाटा सेंटर के लिए यह छंटनी कर रही है। CIO की रिपोर्ट के अनुसार ओरेकल अपने कुछ संपत्तियों को बेचेगा।

Layoff News: दिग्गज आईटी कंपनी ओरेकल 30,000 लोगों की छंटनी करने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी AI डाटा सेंटर के लिए यह छंटनी कर रही है। CIO की रिपोर्ट के अनुसार ओरेकल अपने कुछ संपत्तियों को बेचेगा। इसकी वजह अमेरिकी बैंक का कंपनी के AI डाटा सेंटर में निवेश करने से बचने को माना जा रहा है। बता दें, इसी रिपोर्ट में 20 हजार से 30 हजार कर्मचारियों की छंटनी की बात सामने आई है।
यह खबर ऐसे समय में आई जब अमेजन में पिछले दिनों 16000 लोगों की छंटनी करने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एआई रिस्ट्रक्चर प्लान के तहत कंपनी यह छंटनी करने जा रही है।
ओरेकल की वित्तीय स्थिति को लेकर उठे सवाल
CIO ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ओरेकल के इक्विटी और कर्ज देने वाले निवेशकों ने कंपनी के AI डाटा सेंटर बनाने की क्षमता पर प्रश्न उठाया है। बता दें, कंपनी की मौजूदा वित्तीय ग्राहकों के साथ संबंध पर असर डाल रही है। ओरेकल ने पहले सैम ऑल्टमैन के OpenAI के लिए डाटा सेंटर बनाने का प्रोजेक्ट लिया था। जिसके लिए 156 बिलियन डॉलर की कमिटमेंट हुई थी। लेकिन अब बैंक कर्ज देने से पीछे हट रहे हैं।
ओरेकल की छंटनी का क्या होगा असर
रिपोर्ट के अनुसार इस छंटनी की वजह से ओरेकल को 8 बिलियन डॉलर से 10 बिलियन का कैश फ्लो हो जाएगा। बता दें, इस मसले पर कंपनी ने अभी कोई ऐलान नहीं किया है।
अगर कंपनी यह छंटनी करती है तो यह उसके इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी होगी। इससे पहले 2025 में कंपनी ने 10,000 लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। तब 1.6 बिलियन डॉलर के रिस्ट्रक्चरिंग के प्लान को बताया गया था।




साइन इन