it company infosys sees 16 percent jump in employees earning over 1 crore rs annually detail is here AI के दौर में भी इंफोसिस कर्मचारियों की चांदी, बड़ा हो गया करोड़पति क्लब, Business Hindi News - Hindustan
More

AI के दौर में भी इंफोसिस कर्मचारियों की चांदी, बड़ा हो गया करोड़पति क्लब

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के बीच इंफोसिस के 130 कर्मचारियों की सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह एक साल पहले के मुकाबले 16 फीसदी उछाल को दिखाता है।

Thu, 4 June 2026 04:48 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
AI के दौर में भी इंफोसिस कर्मचारियों की चांदी, बड़ा हो गया करोड़पति क्लब

देश की दिग्गज बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में सालाना 1 करोड़ रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंफोसिस के 130 कर्मचारियों की सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। यह एक साल पहले के मुकाबले 16 फीसदी उछाल को दिखाता है। कंपनी का कहना है कि इस बढ़ोतरी के कारण स्टॉक इंसेंटिव्स (ESOPs) की वैल्यू में बदलाव और वेतन संशोधन रहे हैं। करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब आईटी उद्योग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेनरेटिव AI और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव के कारण अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि सालाना रिपोर्ट में बताए गए करोड़पति कर्मचारियों की संख्या में सिर्फ वे भारत-स्थित कर्मचारी शामिल हैं जो पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी में सक्रिय थे। इसमें वे कर्मचारी शामिल नहीं हैं जो साल के दौरान कंपनी में शामिल हुए या छोड़कर चले गए और इसलिए उन्होंने पूरे साल काम नहीं किया। इस लिस्ट में कंपनी के टॉप 10 कर्मचारियों का वेतन भी शामिल नहीं है।

FY24 में 103 कर्मचारी करोड़पति

कंपनी की सालाना रिपोर्ट से जुटाए गए डेटा के मुताबिक इंफोसिस में 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाने वाले कर्मचारियों की संख्या FY24 में 17% घटकर 103 हो गई थी। हालांकि, इसके बाद FY25 में यह 9% बढ़कर 112 हो गई। वहीं, FY22 से पहले यह संख्या 100 के आंकड़े से नीचे ही रही थी। इंफोसिस ने यह भी बताया कि FY26 के दौरान केवल 22 हाई सैलरी पाने वाले कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी जबकि पिछले दो वर्षों में ऐसे करीब 67 कर्मचारी बाहर हुए थे। इससे साफ है कि कंपनी अपने टॉप टैलेंट को बनाए रखने में सफल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत

इंफोसिस को FY27 के अंत तक कुल कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की उम्मीद नहीं है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में भी 20,000 फ्रेश ग्रेजुएट्स की भर्ती करने की योजना बना रही है, जो पिछले वर्ष के समान है।

इंफोसिस के तिमाही नतीजे

आईटी कंपनी इंफोसिस का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आय में 1.5 से 3.5 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया है। कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 40,925 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SEBI की सख्ती से हिला बाजार, टेंशन में LIC निवेशक, 3.18 करोड़ शेयर का है मामला
ये भी पढ़ें:नए बिजनेस में एंट्री लेगी सुजलॉन एनर्जी, शेयर पर टूट पड़े निवेशक, ब्रोकरेज गदगद

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा 10.20 प्रतिशत बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 26,713 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1,78,650 करोड़ रुपये हो गई।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,