Israel Iran Conflict these indian share surges today focus amid tension इजरायल और ईरान में टेंशन के बीच भारत में इन शेयरों के बढ़े दाम, खरीदने की मची लूट, Business Hindi News - Hindustan
More

इजरायल और ईरान में टेंशन के बीच भारत में इन शेयरों के बढ़े दाम, खरीदने की मची लूट

इजरायल और ईरान में टेंशन के बीच ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई।

Mon, 16 June 2025 09:43 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
इजरायल और ईरान में टेंशन के बीच भारत में इन शेयरों के बढ़े दाम, खरीदने की मची लूट

Israel Iran Conflict News: सोमवार को सरकारी तेल उत्पादक कंपनियों ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया के शेयरों में 3% तक की बढ़ोतरी हुई। शेयरों में यह तेजी इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष की खबरों के बीच देखी जा रही है। दरअसल, इजरायल और ईरान में टेंशन के बीच ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई। हालांकि, कच्चे तेल की तेजी ने तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) और टायर निर्माताओं को बढ़ती इनपुट लागत की चिंताओं के बीच नीचे खींच लिया।

क्या है डिटेल

अपस्ट्रीम शेयरों में उछाल आया, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने डाउनस्ट्रीम तेल रिफाइनर कंपनियों पर दबाव डाला। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) 1.1% गिरकर 138.95 रुपये पर आ गया। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) करीब 1.2% गिरकर 308.80 रुपये पर आ गया, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) 1% गिरकर 383.20 रुपये पर आ गया। टायर निर्माताओं को भी तेज बिकवाली का सामना करना पड़ा, क्योंकि इनपुट लागत बढ़ने की आशंका थी। एमआरएफ 0.8% गिरकर 1,36,502.25 रुपये पर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज 3.3% गिरकर 355.35 रुपये पर और सीएट 2.4% गिरकर 3620 रुपये पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी ने इस कंपनी ने बेच दिए 85 लाख शेयर, लगातार बेची जा रही हिस्सेदारी
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के मालिक का बड़ा फैसला! ₹110 के भाव पर करोड़ों के शेयर बेचने की तैयारी

क्रूड आयल के दाम

इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष के कारण सोमवार को फिर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड आज 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.92 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,