Mukesh ambani led reliance industries sells 85 lakh shares of Asian Paints for 1876 crore rupees मुकेश अंबानी ने इस कंपनी ने बेच दिए 85 लाख शेयर, लगातार बेची जा रही हिस्सेदारी, Business Hindi News - Hindustan
More

मुकेश अंबानी ने इस कंपनी ने बेच दिए 85 लाख शेयर, लगातार बेची जा रही हिस्सेदारी

यह शेयर बिक्री रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा गुरुवार को मुंबई स्थित एशियन पेंट्स में 3.50 करोड़ इक्विटी शेयर या 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के कुछ दिनों बाद हुई है।

Mon, 16 June 2025 09:25 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
मुकेश अंबानी ने इस कंपनी ने बेच दिए 85 लाख शेयर, लगातार बेची जा रही हिस्सेदारी

Reliance Industries Share: अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहे। दरअसल, अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को ओपन मार्केट में लेनदेन के जरिए एशियन पेंट्स के 85 लाख शेयर 1,876 करोड़ रुपये में बेचे। यह शेयर बिक्री रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा गुरुवार को मुंबई स्थित एशियन पेंट्स में 3.50 करोड़ इक्विटी शेयर या 3.64 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के कुछ दिनों बाद हुई है।

क्या है डिटेल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने सहयोगी सिद्धांत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए 85 लाख शेयरों का निपटान किया, जो एशियन पेंट्स में 0.88 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। शेयरों को 2,207 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचा गया, जिससे लेनदेन का मूल्य 1,875.95 करोड़ रुपये हो गया। इस बीच, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने इन शेयरों को उसी कीमत पर खरीदा। शेयरों के अधिग्रहण के साथ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ की एशियन पेंट्स में हिस्सेदारी 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 2.12 प्रतिशत हो गई।

कंपनी के शेयरों के हाल

एनएसई पर एशियन पेंट्स के शेयर 1.21 प्रतिशत बढ़कर 2,241 रुपये पर बंद हुए। इधर, रिलांयस के शेयर 1,436.90 रुपये पर पहुंच गए, इसमें मामूली तेजी देखी गई। RIL के शेयर इस साल अब तक 18% तक चढ़ा है। छह महीने में कंपनी के शेयर 17% तक चढ़ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कंपनी के मालिक का बड़ा फैसला! ₹110 के भाव पर करोड़ों के शेयर बेचने की तैयारी
ये भी पढ़ें:₹1 से कम के इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, खरीदने की मची लूट, डिविडेंड देगी कंपनी
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,