is the days of fd over now understand the math of 52 more earnings personal investment news in hindi FD का जमाना हुआ खत्म? अब 52% ज्यादा कमाई का गणित हिंदी में समझिए, Business Hindi News - Hindustan
More

FD का जमाना हुआ खत्म? अब 52% ज्यादा कमाई का गणित हिंदी में समझिए

क्या सच में FD अब भी उतना ही फायदेमंद है? आज टॉप बैंक FD सिर्फ 6.25% से 7.1% का रिटर्न दे रहे हैं, जबकि महंगाई दर 5.3% से 6% के बीच है। यानी आपका पैसा असल में बढ़ नहीं रहा, बल्कि महंगाई से लड़ाई हार रहा है।

Tue, 3 March 2026 11:03 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
FD का जमाना हुआ खत्म? अब 52% ज्यादा कमाई का गणित हिंदी में समझिए

एक वक्त था जब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सबसे भरोसेमंद दोस्त माना जाता था। "पैसा FD में डाल दो, निश्चिंत हो जाओ।", यह सोच पिछली पीढ़ी की देन थी, लेकिन सितंबर 2025 में खड़े होकर अगर पीछे मुड़कर देखें, तो क्या सच में FD अब भी उतना ही फायदेमंद है?आज टॉप बैंक FD सिर्फ 6.25% से 7.1% का रिटर्न दे रहे हैं, जबकि महंगाई दर 5.3% से 6% के बीच है। यानी आपका पैसा असल में बढ़ नहीं रहा, बल्कि महंगाई से लड़ाई हार रहा है।

पुरानी सोड Vs नई रणनीति: ₹10 लाख पर कमाई का रियल गणित

चलिए आपको दो केस स्टडी देता हूं। मान लीजिए आपके पास ₹10 लाख हैं।

केस A: पारंपरिक FD वाला निवेशक

पूरे ₹10 लाख एक बैंक FD में 6.5% पर लगा दिए।

सालाना कमाई:₹65,000

फायदा:बिल्कुल सुरक्षित, कोई टेंशन नहीं।

नुकसान:महंगाई काटकर हाथ में कुछ नहीं बचता।

केस B: स्मार्ट बॉन्ड-प्लस FD पोर्टफोलियो

10 लाख पर कितनी होगी सालाना कमाई

अगर आपका कुल पोर्टफोलियो यानी 100% है। इसमें ₹10 लाख का निवेश है तो एक साल में ₹98,750 का रिटर्न पा सकते हैं। इन पैसों को इस प्रकार लगाएं। जैसे सरकारी बॉन्ड (G-Secs, SDL) में 20% हिस्सेदारी रखें और ₹2 लाख पर 7% के रिटर्न के हिसाब से ₹14,000 का रिटर्न मिलने की उम्मीद।

वहीं, AAA और AA रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में 30% तक पैसा लगाने वालों को ₹3 लाख पर 9.5% के रिटर्न की दर से ₹28,500 का फायदा। जबकि, A और BBB रेटिंग वाले कॉर्पोरेट बॉन्ड में 40% हिस्सेदारी रखें। ₹4 लाख के निवेश पर 12% रिटर्न के हिसाब से ₹48,000 तक का फायदा। दूसरी ओर हाई-यील्ड NBFC FD में 10% हिस्सेदारी रखें और ₹1 लाख पर 8.25% की दर से ₹8,250 का रिटर्न लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध ने अंबानी-अडानी को दिया बड़ा झटका
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट पर चढ़ा होली का रंग, आज शेयर न खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे
ये भी पढ़ें:होली के मौके पर आज और कल 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब है अगली छुट्टी

ये रहा जादू: स्मार्ट निवेशक सालाना ₹98,750 कमा रहा है, जो FD वाले से 52% ज्यादा है। और हैरानी की बात? जोखिम अब भी कंट्रोल में है। G-Secs, SDLs और PSU बॉन्ड सरकारी गारंटी के साथ आते हैं। मतलब डिफॉल्ट का जोखिम लगभग जीरो। फिर भी ये 7% से 8% तक का रिटर्न देते हैं।

किसके लिए: बेहद सतर्क निवेशक, इमरजेंसी फंड, शॉर्ट-टर्म गोल।

2. कॉर्पोरेट बॉन्ड: स्वीट स्पॉट

यहीं पर असली कमाई का राज छिपा है। इन्वेस्टमेंट-ग्रेड कॉर्पोरेट बॉन्ड (AAA से BBB रेटिंग) 8% से 15% तक का रिटर्न दे रहे हैं।

· AAA और AA रेटिंग: कम जोखिम, 8-9% रिटर्न

· A और BBB रेटिंग: थोड़ा ज्यादा जोखिम, 10-14% रिटर्न

स्मार्ट ट्रिक: अलग-अलग रेटिंग और टेन्योर के बॉन्ड में पैसा लगाकर लैडर पोर्टफोलियो बनाएं। युवा हों या रिटायर्ड, हर किसी के लिए फिट।

3. NBFC FD: पुराने दोस्त का नया अवतार

NBFC FD 8-10% रिटर्न दे रहे हैं और इन पर ₹5 लाख तक का DICGC इंश्योरेंस भी है। 1-3 साल के लिए शॉर्ट-टर्म प्लेसमेंट के लिए बढ़िया ऑप्शन।

कैसे करें शुरुआत?

पहले बॉन्ड में निवेश करना मुश्किल था, लेकिन अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने इसे आसान बना दिया है। RBI Retail Direct और SEBI-registered OBPP प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे बॉन्ड खरीद सकते हैं।

शुरुआत कैसे करें?

1. KYC कराएं: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करें

2. गोल तय करें: 1 साल, 3 साल या 5 साल का प्लान

3. डायवर्सिफाई करें: सरकारी, कॉर्पोरेट और NBFC में बांटें

4. रिपेमेंट ट्रैक करें: ब्याज और मूलधन की तारीख नोट करें

फिक्स्ड डिपॉजिट Vs बॉन्ड: फैसला आपका

FD में रिटर्न 6.25-7.1% वहीं, बॉन्ड में 7-15% है। एफडी में जहां जोखिम बेहद कम जबकि, बॉन्ड रेटिंग पर निर्भर। लिक्विडिटी की बात करें तो एफडी में प्रीमेच्योर पेनल्टी, जबकि बॉन्ड सेकेंडरी मार्केट से कैश कराया जा सकता है। एफडी जहां महंगाई से लड़ाई हार रहे हैं वहीं, बॉन्ड जीत रहे।

असली बात: संतुलन में है कामयाबी

FD को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। यह अब भी आपके पोर्टफोलियो का एंकर बन सकता है। लेकिन अगर आप सिर्फ FD पर निर्भर हैं, तो महंगाई आपकी मेहनत की कमाई को धीरे-धीरे खा रही है।

स्मार्ट फॉर्मूला: 20-30% FD + 40-50% कॉर्पोरेट बॉन्ड + 20-30% सरकारी बॉन्ड + 10% NBFC FD

यह मिक्स आपको डिफेंस भी देगा, और वो मुस्कान भी जो बढ़ते रिटर्न देखकर आती है।

(Disclaimer: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर संपर्क करें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,