banks closed for 2 days today and tomorrow on the occasion of Holi know when is the next holiday होली के मौके पर आज और कल 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब है अगली छुट्टी, Business Hindi News - Hindustan
More

होली के मौके पर आज और कल 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब है अगली छुट्टी

Bank Holiday on Holi: आज 3 मार्च को देशभर के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल में धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, 4 मार्च को होली के त्योहार पर दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Tue, 3 March 2026 09:04 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
होली के मौके पर आज और कल 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब है अगली छुट्टी

चंद्र ग्रहण के कारण होली के डेट को लेकर भारी कन्फ्यूजन है। होली कब है, 3 मार्च को या 4 मार्च को? बता दें 2 मार्च को होलिका दहन हो चुका है। आज चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस वजह से होली 4 मार्च को खेली जाएगी। बता दें 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के मौके पर बैंक बंद थे। आज 3 मार्च को देशभर के कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल में धुलंडी, डोल जात्रा और अटुकल पोंगला के चलते अवकाश रहेगा। वहीं, 4 मार्च को होली के त्योहार पर दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा और कई अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

आने वाले दिनों में कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक

13 मार्च सिर्फ मिजोरम में चापचार कुट के मौके पर छुट्टी रहेगी। जबकि 17 मार्च को जम्मू-कश्मीर में शब-ए-कद्र के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे। 19 मार्च काफी अहम दिन है, जब महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और राजस्थान समेत कई राज्यों में गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलगू नव वर्ष के चलते बैंक बंद रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट पर चढ़ा होली का रंग, आज शेयर न खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे
ये भी पढ़ें:सैलरी अकाउंट रखने वाले हो जाएं सावधान! वरना आपका अकाउंट हो जाएगा 'आम'
ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 LIVE: सूतक लगने से बंद हुए मंदिरों के कपाट

ईद की छुट्टी कब है

20 मार्च को जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा की छुट्टी रहेगी। अगले दिन 21 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार देश के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाएगा, जिसकी वजह से दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत लगभग सभी राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा। हालांकि, यह चांद के दिखने के आधार पर डेट आगे पीछे हो सकता है।

रामनवमी 26 मार्च को, बैंक कहां-कहां रहेंगे बंद

राम नवमी के मौके पर 26 मार्च को महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 27 मार्च को मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में छुट्टी रहेगी। महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और कई अन्य राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

बैंक भले ही बंद हैं, लेकिन ये सेवाएं चालू रहेंगी

बैंक हॉलीडे में डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। आप एटीएम, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए आसानी से पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट और दूसरे जरूरी काम निपटा सकते हैं। केवल बैंक ब्रांच से संबंधित काम नहीं होते। बता दें इस महीने कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इनमें से एक बीत चुका है। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,