Apollo Hospitals announced q3 result company will give 10 rupee dividend उम्मीद से अच्छा रहा है इस कंपनी का प्रदर्शन, मार्केट बंद होने के बाद आए नतीजे, ₹10 डिविडेंड देने का भी ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

उम्मीद से अच्छा रहा है इस कंपनी का प्रदर्शन, मार्केट बंद होने के बाद आए नतीजे, ₹10 डिविडेंड देने का भी ऐलान

Apollo Hospitals ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 502.30 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का नेट प्रॉफिट 372.30 करोड़ रुपये रहा था।

Tue, 10 Feb 2026 07:02 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
उम्मीद से अच्छा रहा है इस कंपनी का प्रदर्शन, मार्केट बंद होने के बाद आए नतीजे, ₹10 डिविडेंड देने का भी ऐलान

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। आज मंगलवार को मार्केट के बंद होने के बाद तिमाही नतीजों का ऐलान हुआ है। कल बुधवार को यह स्टॉक फोकस में रहेगा। बता दें, कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ 10 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

502.30 करोड़ रुपये का हुआ है नेट प्रॉफिट

Apollo Hospitals ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि उनका नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 502.30 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का नेट प्रॉफिट 372.30 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, 1435 करोड़ रुपये का प्रॉफिट

कंपनी का रेवन्यू दिसंबर तिमाही में 6477 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर 17.20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 5527 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, Apollo Hospitals का EBITDA 26.70% रहा है। दिसंबर तिमाही में यह 965 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी पीरियड में यह 762 करोड़ रुपये रहा था।

अपोलो हॉस्पिटल्स ने किया डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने एक शेयर पर 10 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 16 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी ने 27 फरवरी 2026 या उससे पहले डिविडेंड का भुगतान कर देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक के रेवन्यू में 70% का इजाफा, 1 साल में 94% चढ़ा शेयर

शेयरों की क्या स्थिति?

शुक्रवार को Apollo Hospitals के शेयर बीएसई में 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 7220 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.71 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में Apollo Hospitals के शेयरों का भाव 162 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 64 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,