Infosys Q4 result profit jumps 21 percent YoY to 8501 crore rs 25 rs share dividend declared ₹25 का डिविडेंड देगी दिग्गज कंपनी इंफोसिस, नतीजे से पहले शेयर बेचते दिखे निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

₹25 का डिविडेंड देगी दिग्गज कंपनी इंफोसिस, नतीजे से पहले शेयर बेचते दिखे निवेशक

इंफोसिस ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़ गया है। इस बीच, इंफोसिस ने FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹25 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। 

Thu, 23 April 2026 06:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹25 का डिविडेंड देगी दिग्गज कंपनी इंफोसिस, नतीजे से पहले शेयर बेचते दिखे निवेशक

Infosys q4 result: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़ गया है। इसके अलावा, कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। तिमाही नतीजों से पहले कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई।

हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड

इंफोसिस ने FY26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹25 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून, 2026 है। वहीं, डिविडेंड का भुगतान 25 जून 2026 को किया जाएगा। कंपनी के शेयर की बात करें तो 1242.60 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 2 पर्सेंट से ज्यादा टूट चुका है। बता दें कि बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में अब शुक्रवार को इंफोसिस के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। इंफोसिस के शेयर की बात करें तो 1,727.85 रुपये इसका 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,215.15 रुपये है। यह दोनों ही शेयर भाव साल 2026 में ही रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:75% गिरा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर डिविडेंड देने का ऐलान

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

इंफोसिस ने 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल (YoY) 21% की बढ़ोतरी दर्ज की। यह प्रॉफिट ₹8501 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹7033 करोड़ था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू ₹46,402 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के ₹40,925 करोड़ से 13.4% अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसिक सैलरी में ₹54000 बढ़ोतरी और 6% का इंक्रीमेंट, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इंफोसिस का मुनाफा 10.20 प्रतिशत बढ़कर 29,440 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 26,713 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन आय 9.6 प्रतिशत बढ़कर 1,78,650 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इंफोसिस ने स्थिर मुद्रा आधार पर 1.5 से 3.5 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का अनुमान दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमा पैसे पर 7.75% तक ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया तोहफा

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के अंत में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 3,28,594 थी। इंफोसिस के सीएफओ यानी मुख्य वित्त अधिकारी जयेश संघराजका ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 में 20,000 नए कर्मचारियों की भर्ती की योजना बना रही है। इस तिमाही नतीजे पर इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलील पारेख ने कहा-हमने वित्त वर्ष 2025-26 में 3.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन किया, जिसमें 14.9 अरब डॉलर के बड़े डील शामिल हैं। इस बीच, आईटी कंपनी इंफोसिस अपनी 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 23 जून, 2026 को आयोजित करने वाली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,