AU small finance Bank raises interest rate on savings accounts and fixed deposits check detail जमा पैसे पर 7.75% तक ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

जमा पैसे पर 7.75% तक ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया तोहफा

अगर आप AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, सीनियर सिटीजन को टर्म डिपॉजिट पर अधिकतम 7.75% प्रति वर्ष तक ब्याज मिलेगा जबकि सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें बढ़ाकर अधिकतम 6.75% प्रति वर्ष कर दी गई हैं।

Thu, 23 April 2026 05:05 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जमा पैसे पर 7.75% तक ब्याज, इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने दिया तोहफा

भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक- AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU SFB) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, बैंक ने सेविंग्स अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। इस खबर के बीच बैंक के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

सीनियर सिटीजन को कितनी है ब्याज दर

सीनियर सिटीजन को टर्म डिपॉजिट पर अधिकतम 7.75% प्रति वर्ष तक ब्याज मिलेगा जबकि सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरें बढ़ाकर अधिकतम 6.75% प्रति वर्ष कर दी गई हैं। संशोधित ब्याज दरें 23 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। इसके अलावा, सामान्य ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ाकर अधिकतम 7.25% प्रति वर्ष कर दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल में बड़े प्रोजेक्ट का ऑर्डर, रॉकेट की तरह दौड़ा यह शेयर, ₹30 से कम है भाव

बता दें कि यह संशोधन 12 से 36 महीनों की अवधि के बीच होगा। संशोधित ब्याज दरें AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के नए और मौजूदा सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। ये दरें 21 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले बैंक के 2726 से अधिक बैंकिंग टचपॉइंट्स के साथ-साथ AU 0101 ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग और 24×7 वीडियो बैंकिंग जैसे डिजिटल चैनलों के माध्यम से भी लागू होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसिक सैलरी में ₹54000 बढ़ोतरी और 6% का इंक्रीमेंट, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

शेयर का परफॉर्मेंस

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर की बात करें तो यह 1.32% बढ़कर 1056.50 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 1,059 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, अप्रैल 2025 में शेयर 621 रुपये पर था।

27 अप्रैल को अहम बैठक

हाल ही में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बताया कि उसका बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को कई अहम प्रस्तावों पर विचार करने के लिए बैठक करेगा, जिसमें फंड जुटाना भी शामिल है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (लिस्टिंग दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के तहत की गई फाइलिंग के अनुसार बैंक ने कहा कि बोर्ड फंड जुटाने की सीमाओं के सालाना रिन्यू के लिए एक सक्षम प्रस्ताव पर विचार करने को तैयार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेसिक सैलरी में ₹54000 बढ़ोतरी और 6% का इंक्रीमेंट, 8वां वेतन आयोग देगा तोहफा?

बैंक ने आगे कहा कि इसमें प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या इन तरीकों के मेल के जरिए इक्विटी शेयर जारी करके फंड जुटाना शामिल है। इसके अलावा, बैंक जरूरी मंजूरियों और रेगुलेटरी जरूरतों के अधीन, बॉन्ड और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जैसे डेट इंस्ट्रूमेंट या अन्य अनुमत डेट सिक्योरिटीज जारी करने पर भी विचार कर सकता है। वहीं, 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए जाएंगे। इसके अलावा उसी अवधि के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड की सिफारिश भी की जा सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,