Bazel International Ltd will give bonus share company record date in next few days 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी से पहले, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी से पहले

Bonus Share: इस हफ्ते दो कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। इन दो कंपनियों की लिस्ट में Bazel International Ltd भी शामिल है। कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

Sun, 15 Feb 2026 10:03 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी से पहले

Bonus Share: इस हफ्ते दो कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। इन दो कंपनियों की लिस्ट में Bazel International Ltd भी शामिल है। कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने का फैसला किया है। बता दें, Bazel International Ltd पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुलने जा रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, सिर्फ एक का GMP अच्छा

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Bazel International Ltd ने बताया है कि एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 18 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

कंपनी ने पहले बोनस शेयर के लिए 13 फरवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल में 429% की तेजी, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर, जानें वजह

500% से अधिक का रिटर्न

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में काफी शानदार रहा है। पिछले दो हफ्ते में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 17.59 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी Bazel International Ltd के शेयरों को एक साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 21 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.52 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, Bazel International Ltd का 52 वीक हाई 94.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 50.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 18.35 करोड़ रुपये का है।

दो साल में Bazel International Ltd के शेयरों की कीमतों में 88 प्रतिशत और तीन साल में 79 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 492 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3-3 एक्सपर्ट्स ने इस स्टॉक के टारगेट प्राइस को बढ़ाया

प्रमोटर्स के पास कितना हिस्सा?

दिसंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार प्रमोटर्स की कंपनी में कुल हिस्सेदारी 0.08 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 94.26 प्रतिशत हिस्सा था।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

Bazel International Ltd ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया था कि उनका रेवन्यू दिसंबर तिमाही के दौरान 1.14 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 0.83 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू 37.35 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

भले ही कंपनी के रेवन्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी यह स्टॉक नेट प्रॉफिट के मोर्चे पर संघर्ष किया है। दिसंबर तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट 52.31 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,