इंडिगो का शेयर ‘जमीन’ पर, 4% गिरा भाव, क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?
IndiGo share price: तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आज शुक्रवार को इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो तिमाही नतीजे) के शेयरों की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। मौजूदा निवेशक तिमाही नतीजों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

IndiGo share price: तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आज शुक्रवार को इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो तिमाही नतीजे) के शेयरों की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। मौजूदा निवेशक तिमाही नतीजों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। बीएसई में इंडिगो के शेयरों का भाव आज शुक्रवार को 4840.10 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4723.60 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।
कैसा रहा है इंडिगो का प्रदर्शन
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 550 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में इंडिगो का नेट प्रॉफिट 2449 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर इंडिगो के नेट प्रॉफिट में 77.55 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी ने बताया है कि इस रिजल्ट पर नए लेबर कोड का भी असर है। जिसकी वजह से 8693 करोड़ रुपये का खर्च बढ़ा है। इसके अलावा ऑपरेशनल समस्याओं की वजह से 577 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रभाव पड़ा है।
हालांकि, कंपनी के लिए राहत भरी बात यह है कि रेवन्यू में सालाना आधार पर 6.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
क्या इंडिगो के शेयरों पर दांव लगाना अब रहेगा सही?
Emkay Global Financial Services ने अपनी BUY रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 6300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। ब्रोकरेज हाउस ने वित्त वर्ष 2026 के EBITDA अनुमान में 5 प्रतिशत की कटौती की है। बता दें, वित्त वर्ष 2027-28 के लिए Emkay Global Financial Services की तरफ से अनुमानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज भी BUY काल दिया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 6100 रुपये का टारगेट प्राइस इंडिगो के शेयरों के लिए सेट किया है।
जेएम फाइनेंशियल ने अपनी रिपोर्ट में 5420 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। हालांकि, ब्रोकरेज हाउस ने पहले 5570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन