Indian Solar companies Share dropped after US announced anti dumping duty for Indian Solar imports अमेरिका ने दिया 123% की ड्यूटी का झटका, सोलर कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम, Business Hindi News - Hindustan
More

अमेरिका ने दिया 123% की ड्यूटी का झटका, सोलर कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम

अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात किए जाने वाले सोलर सेल्स और पैनल्स पर 123% तक की प्रीलिमनेरी एंटी-डंपिंग ड्यूटी की घोषणा की है। अमेरिका में कई घरेलू फैक्ट्री मालिकों ने आरोप लगाया था कि इन 3 देशों की कंपनियां अमेरिकी मार्केट में सस्ते सामान की डंपिंग कर रही हैं।

Fri, 24 April 2026 09:44 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
अमेरिका ने दिया 123% की ड्यूटी का झटका, सोलर कंपनियों के शेयर हुए धड़ाम

Solar Stock: वारी एनर्जीज समेत कई सोलर कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 5 पर्सेंट से ज्यादा तक लुढ़क गए। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयात किए जाने वाले सोलर सेल्स और पैनल्स पर प्रीलिमनेरी एंटी-डंपिंग ड्यूटीज की घोषणा की है। अमेरिका में कई घरेलू फैक्ट्री मालिकों ने आरोप लगाया था कि इन 3 देशों की कंपनियां अमेरिकी मार्केट में सस्ते सामान की डंपिंग कर रही हैं, इसके बाद यूएस कॉमर्स डिपार्टमेंट ने यह घोषणा की है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

भारत से होने वाले आयात पर 123.04% ड्यूटी
रॉयटर्स कैलकुलेशंस के मुताबिक, हालिया बदलावों के बाद भारत से होने वाले आयात के लिए प्रीलिमनेरी ड्यूटी रेट्स, जिन्हें डंपिंग मार्जिन्स के नाम से जाना जाता है, बढ़कर 123.04 पर्सेंट पहुंच गए हैं। वहीं, इंडोनेशिया से होने वाले इंपोर्ट के लिए ड्यूटी रेट्स 35.17 पर्सेंट और लाओस से होने वाले आयात के लिए ड्यूटी रेट्स 22.46 पर्सेंट पहुंच गए हैं। रॉयटर्स का कैलकुलेशन कॉमर्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर पोस्ट की गई फैक्ट शीट पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ऑर्डर बुक, रॉकेट सा उड़ा जहाज कंपनी का शेयर

अमेरिका के टोटल सोलर इंपोर्ट्स में इन देशों की बड़ी हिस्सेदारी
अमेरिका से होने वाले टोटल सोलर इंपोर्ट्स में भारत, इंडोनेशिया और लाओस की संयुक्त हिस्सेदारी करीब दो तिहाई है, जो कि करीब 4.5 बिलियन डॉलर के करीब है। पिटीशन दाखिल करने वाले अलायंस फॉर अमेरिकन सोलर मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रेड में टेम्पे, एरिजोना बेस्ड फर्स्ट सोलर, क्यूसेल्स, कोरिया की हैनवा की सोलर डिवीजन और प्राइवेट कंपनियां टैलॉन पीवी और मिशन सोलर शामिल हैं। कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि वह भारत और इंडोनेशिया से आयात होने वाली सोलर सेल्स के लिए 13 जुलाई को या इसके करीब अंतिम फैसले की घोषणा करेगा। वहीं, लाओस से होने वाले इंपोर्ट पर फैसला 9 सितंबर को या उसके करीब आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सचिन तेंदुलकर ने लगाया था इस शेयर पर दांव, अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर

वारी एनर्जीज के शेयर हुए धड़ाम
सोलर कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयर शुक्रवार को धड़ाम हो गए। वारी एनर्जीज के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 3240 रुपये पर जा पहुंचे। वारी एनर्जीज के रेवेन्यू में अमेरिकी मार्केट की बड़ी हिस्सेदारी है। एक्मे सोलर होल्डिंग, विक्रम सोलर लिमिटेड और इंडोसोलर लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। Waa सोलर लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 68.25 रुपये पर बंद हुए हैं। प्रीमियर एनर्जीज के शेयर भी शुक्रवार को कारोबार के दौरान 4 पर्सेंट तक लुढ़क गए थे। हालांकि, कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,