Azad Engineering share hits record high with new business update Sachin Tendulkar Investment सचिन तेंदुलकर ने लगाया था इस शेयर पर दांव, अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, एक महीने में 53% की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

सचिन तेंदुलकर ने लगाया था इस शेयर पर दांव, अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, एक महीने में 53% की तेजी

स्मॉलकैप कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4%से अधिक की तेजी के साथ 2202.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था।

Fri, 24 April 2026 02:30 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
सचिन तेंदुलकर ने लगाया था इस शेयर पर दांव, अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा शेयर, एक महीने में 53% की तेजी

आजाद इंजीनियरिंग के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2202.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 18 पर्सेंट उछल गए हैं। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी आजाद इंजीनियरिंग पर दांव लगाया था। पिछले एक महीने में आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में 53 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में तेजी की वजह
आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों में शुक्रवार को एक अनाउंसमेंट के बाद तेज उछाल आया। आजाद इंजीनियरिंग ने हैदराबाद में 7600 स्क्वायर मीटर एडवांस्ड लीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की घोषणा की है, जो कि ग्लोबल एनर्जी दिग्गज बेकर ह्यूजेस को सपोर्ट करेगी। इस इकाई में क्रिटिकल टर्बो मशीनरी कंपोनेंट्स के हाई-प्रिसिजन, हाई वॉल्यूम का प्रॉडक्शन होगा। इसके अलावा, आजाद इंजीनियरिंग ने बताया है कि उसने नुओवो पिग्नोन एस.आर.एल के साथ अपना स्ट्रैटेजिक सप्लाई एग्रीमेंट दिसंबर 2030 तक के लिए बढा दिया है। यह एग्रीमेंट क्रिटिकल टर्बो मशीनरी कंपोनेंट्स की सप्लाई के लिए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सप्लाई करेगी कंपनी, शेयर में आई तूफानी तेजी

सचिन तेंदुलकर ने लगाए 5 करोड़ रुपये
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद स्थित कंपनी आजाद इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगाया था। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने साल 2023 में आजाद इंजीनियरिंग में 5 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया। इस निवेश के बदले सचिन तेंदुलकर को 3425 रुपये प्रति शेयर के दाम पर आजाद इंजीनियरिंग के शेयर मिले। आजाद इंजीनियरिंग ने इसके बाद अपने शेयर का बंटवारा किया और बोनस शेयर भी बांटे। शेयरों के बंटवारे और बोनस शेयर के बाद तेंदुलकर को आजाद इंजीनियरिंग का एक शेयर 114.40 रुपये का पड़ा। तेंदुलकर के पास आजाद इंजीनियरिंग के 4,38,210 शेयर थे। कंपनी के शेयर 28 दिसंबर 2023 को बाजार में लिस्ट हुए और लिस्टिंग के साथ ही तेंदुलकर को मिले शेयरों की वैल्यू बढ़कर 31.55 करोड़ रुपये पहुंच गई। कंपनी के शेयरों में आई तेजी से कुछ ही दिनों के भीतर सचिन तेंदुलकर के निवेश की वैल्यू बढ़कर 72 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गई। तेंदुलकर का अभी कंपनी में निवेश है या वह कंपनी से बाहर हो गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय केडिया ने मारी एंट्री, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, 2400% उछला है शेयर का दाम

एक महीने में 53% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
आजाद इंजीनियरिंग (Azad Engineering) के शेयर पिछले एक महीने में 53 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 24 मार्च 2026 को 1422.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल 2026 को 2202.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 32 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 29 दिसंबर 2023 से लेकर अब तक आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 205 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2202.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1358.70 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,