India Post to launch 24 hour premium speed post across six cities postoffice detail here 24 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी, डाक विभाग ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

24 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी, डाक विभाग ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा

बता दें कि डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू की हैं। ये तीन सेवाएं -24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट है।

Tue, 17 March 2026 03:39 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
24 घंटे में पार्सल डिलीवरी की गारंटी, डाक विभाग ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा

तेज डिलीवरी की बढ़ती मांग को देखते हुए अब भारतीय डाक विभाग ने भी एक नई शुरुआत की है। डाक विभाग ने त्वरित एवं समयबद्ध पार्सल के लिए 24 घंटे और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं शुरू की हैं। ये तीन सेवाएं -24 स्पीड पोस्ट, 24 स्पीड पोस्ट पार्सल और 48 स्पीड पोस्ट है। शुरुआती चरण में ये सेवाएं देश के छह बड़े शहर- दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध हैं। इन शहरों के बीच विशेष प्राथमिकता वाली प्रोसेसिंग और हवाई परिवहन का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि तय समयसीमा का सख्ती से पालन हो सके।

ट्रैकिंग से मैसेज अलर्ट तक

डाक विभाग की नई सेवाओं में 'ओटीपी' (वन टाइम पासवर्ड) आधारित वेरिफिकेशन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ट्रैकिंग सुविधा और वास्तविक समय में मैसेज अलर्ट शामिल होंगे। मतलब ये कि ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन होगा और डिलीवरी की जाएगी। वहीं, ग्राहक अपने पार्सल की ट्रैकिंग भी कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के इस शेयर पर जेफरीज फिदा, 52 वीक लो पर कर रहा ट्रेड, अब 73% उछलेगा भाव!

इसके अलावा, पार्सल की डिलीवरी तक मैसेज के जरिए ग्राहक को अपडेट किया जाता रहेगा। व्यवसायों के लिए 'अभी बुक करें, बाद में भुगतान करें' सुविधा, केंद्रीकृत बिलिंग तथा एपीआई एकीकरण के विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, थोक शिपमेंट के लिए मुफ्त पिकअप और निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी भी दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक पर सरकार का बदल रहा इरादा, 2 दिन में ही बिखरा शेयर, ₹75 के नीचे आया भाव

केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

इस नई शुरुआत के मौके पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पहल इंडिया पोस्ट के लिए नए दौर की शुरुआत है और इसमें व्यापक संभावनाएं निहित हैं। उन्होंने बताया कि ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक बढ़कर लगभग 30 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है जो वर्तमान के 11 लाख करोड़ रुपये से लगभग तीन गुना है। बीते दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि छह टियर-1 शहरों और मेट्रो शहरों में '24 स्पीड पोस्ट पार्सल' सेवा के लिए पायलट परीक्षण किये जा चुके हैं और डिलीवरी 95 प्रतिशत से अधिक बार समय के अंदर की गई है। उन्होंने कहा कि '24 स्पीड पोस्ट सेवा' में डिलीवरी कर्मियों को अंतिम छोरों तक पहुंचने के लिए मेट्रो शहरों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें दी जाएंगी। दूर दराज में ड्रोन के प्रयोग के लिए पायलट परियोजनाएं चलाई जा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकट के बीच इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

डाक विभाग की कमाई

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2025-26 के पहले तीन तिमाहियों में भारतीय डाक के अलग-अलग व्यवसायों की आय नौ प्रतिशत बढकर 10,211 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। उम्मीद है कि इस वर्ष इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी। चालू वित्त वर्ष में नागरिक केंद्रित सेवाओं की आय सालाना आधार पर 95 प्रतिशत से अधिक तेजी से बढ़ी है। वहीं, डाक बीमा, पार्सल और कुछ अन्य सेवाओं में परिचालन आय की वृद्धि पहली तीन तिमाहियों में करीब 11 से 14 प्रतिशत की दर से वृद्धि दिखी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,