India bars LPG refills for consumers with piped gas connections amid Middle East war detail is here संकट के बीच इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला, Business Hindi News - Hindustan
More

संकट के बीच इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के शॉर्टेज की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा कि सरकारी तेल कंपनियों को उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से भी प्रतिबंधित किया गया है जिनके पास पहले से ही पीएनजी कनेक्शन हैं। 

Sat, 14 March 2026 10:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
संकट के बीच इन ग्राहकों को नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, सरकार का बड़ा फैसला

LPG Crisis: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के शॉर्टेज की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उसने संशोधित आपूर्ति आदेश के तहत पाइपलाइन से नेचुरल गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने, लेने या फीलिंग से रोक दिया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संशोधन के तहत सरकारी तेल कंपनियों को उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल देने से भी प्रतिबंधित किया गया है जिनके पास पहले से ही पीएनजी कनेक्शन हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के इस शेयर पर जेफरीज फिदा, 52 वीक लो पर कर रहा ट्रेड, अब 73% उछलेगा भाव!

बता दें कि केंद्र सरकार ने पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) नेटवर्क के करीब रहने वाले लगभग 60 लाख परिवारों से इस सुविधा को अपनाने का अनुरोध किया है। सरकार का कहना है कि पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के पास रहने वाले परिवारों को पाइप वाली रसोई गैस अपनाने से लाभ हो सकता है। इससे उन्हें लगातार आपूर्ति मिलेगी। बता दें कि देश में 33.37 करोड़ एलपीजी यूजर हैं और 1.5 करोड़ लोगों को उनके रसोई घर में पीएनजी मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर का संकट: केंद्र सरकार ने 60 लाख परिवार से की बड़ी अपील

सरकार ने क्या कहा?

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पेट्रोल तथा डीजल की कहीं भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति अभी भी चिंता का विषय है लेकिन अभी तक कहीं से भी एलपीजी की कमी या उसके खत्म होने की रिपोर्ट नहीं है। गैस सिलेंडर की निरंतर बढ रही पैनिक बुकिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभी भी बहुत ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा ," कल जो नंबर हमने आपको लगभग 75 या 76 लाख बुकिंग बताया था वह 88 लाख पहुंच गया है। देशवासियों से अपील है कि पैनिक बुकिंग से बचें। जितनी जब आवश्यकता हो तब बुकिंग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल ऑनलाइन माध्यम से ही सिलेंडर की बुकिंग करें और सीधे वितरकों के पास न जायें।

सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया है। लगातार छापेमारी की जा रही है। देश भर में एक हजार से अधिक जगहों पर छापे मारे गये हैं और अचानक जांच की गयी है । लगभग 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कई सारे लोगों को हिरासत में लिया गया है और 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों को पहले जैसा तोहफा.. सैलरी का गणित समझें

60 प्रतिशत आयात करता है भारत

भारत अपनी एलपीजी आवश्यकताओं का 60 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें से 85-90 प्रतिशत सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों से प्राप्त होता है। ये देश तेल और गैस के परिवहन के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग करते हैं। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण मार्च के पहले सप्ताह से यह जलडमरूमध्य प्रभावी रूप से बंद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,