सोने के भाव में बड़ी गिरावट, ऑल टाइम हाई करीब ₹25000 हुआ सस्ता
Gold Rate 17 Feb.: 24 कैरेट सोने का भाव आज 2903 रुपये सस्ता होकर 151195 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24926 रुपये सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 155730 रुपये पर आ गया है।

Gold Rate 17 Feb.: आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर सवा 12 बजे जारी रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹2903 सस्ता होकर ₹151195 प्रति 10 ग्राम के रेट पर खुला। अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24926 रुपये यानी करीब ₹25000 सस्ता हो चुका है। जीएसटी समेत सोना आज 155730 रुपये पर आ गया है। वहीं, प्लैटिनम 2842 रुपये की गिरावट के साथ 61750 रुपये पर आ गया है। सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड 999 बिना जीएसटी 154098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह रेट आईबीजेए द्वारा जारी किए गए हैं। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।
18 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट
कैरेट के हिसाब से गोल्ड के भाव की बात करें तो आज 22 कैरेट गोल्ड 2659 रुपये की गिरावट के साथ 138495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी संग यह 142649 रुपये पर है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड में भी 2178 रुपये की गिरावट की गई है। आज यह 113396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है और जीएसटी के साथ इसकी कीमत 116797 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
14 और 23 कैरेट के रेट्स
14 कैरेट गोल्ड का रेट 1698 रुपये टूटकर 88449 रुपये पर खुला और जीएसटी समेत यह 91102 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिलेगा। आज 23 कैरेट गोल्ड भी 2891 रुपये उछलकर 150590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। जीएसटी संग इसकी कीमत अब 155107 रुपये हो गई है।
30 जनवरी से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव
30 जनवरी से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हुआ, जब इसमें एक झटके में 9,545 रुपये की गिरावट आई और यह 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके बाद 1 फरवरी को इसमें 17,098 रुपये का भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 1,48,697 रुपये पर पहुंच गया। 2 फरवरी को सुबह गिरावट के बावजूद शाम को इसमें मामूली बढ़त हुई और यह 49 रुपये ऊपर 1,48,746 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले 15 दिनों में सबसे कम बढ़त थी।
3 से 6 फरवरी के बीच ऐसी रही सोने की चाल
फरवरी के पहले सप्ताह में सोने ने वापसी की और 3 फरवरी को 2,783 रुपये महंगा होकर 1,51,529 रुपये पर पहुंच गया। अगले दिन 4 फरवरी को इसमें 5,096 रुपये का उछाल आया और यह 1,56,625 रुपये पर जा पहुंचा। हालांकि, 5 फरवरी को इसमें फिर गिरावट दर्ज की गई और यह 4,123 रुपये सस्ता होकर 1,52,502 रुपये पर आ गया। 6 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और 424 रुपये की कमी के साथ सोना 1,52,078 रुपये पर बंद हुआ।
9 से 16 फरवरी के बीच ऐसी रही सोने की चाल
9 फरवरी से सोने में फिर तेजी देखने को मिली और यह 2,798 रुपये बढ़कर 1,54,876 रुपये पर पहुंच गया। 10 फरवरी को 1,379 रुपये की बढ़त के साथ यह 1,56,255 रुपये और 11 फरवरी को 1,067 रुपये की तेजी के साथ 1,57,322 रुपये पर जा पहुंचा। इसके बाद 12 फरवरी को इसमें 1,672 रुपये की गिरावट आई और यह 1,55,650 रुपये पर आ गया। 13 फरवरी और 16 फरवरी को सोना 1333 रुपये चढ़कर 1,5409रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
FAQ
सवाल: 1kg चांदी की कीमत क्या है?
जवाब: 1KG चांदी की कीमत IBJA के मुताबिक 234380 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: आज दिल्ली में चांदी का क्या रेट है?
जवाब: आज दिल्ली में चांदी bullions.co.in के मुताबिक 234530 रुपये प्रति किलो है।
सवाल: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव क्या था?
जवाब: 3 अक्टूबर 2025 को चांदी का भाव 145610 रुपये प्रति किलो था।
सवाल: 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव क्या है?
जवाब: bullions.co.in के मुताबिक दिल्ली में 10 ग्राम चांदी के सिक्के का भाव 2133 रुपये है।
सवाल: 1 किलो सोना कितने का है?
जवाब: 1 किलो सोना bullions.co.in के मुताबिक 1,52,33,000 रुपये है।




साइन इन