gen z of india grows confidence in gold breaks mutual fund crypto addiction देश के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा, म्यूचुअल फंड-क्रिप्टो से मोह टूटा, Business Hindi News - Hindustan
More

देश के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा, म्यूचुअल फंड-क्रिप्टो से मोह टूटा

Gold: एक हालिया सर्वे के अनुसार जेन-जी और मिलेनियल वर्ग के करीब 62 प्रतिशत लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। जबकि म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर मार्केट और क्रिप्टो जैसे विकल्प पीछे रह गए हैं।

Tue, 17 Feb 2026 06:05 AMDrigraj Madheshia मिंट
share
देश के जेन-जी का सोने पर भरोसा बढ़ा, म्यूचुअल फंड-क्रिप्टो से मोह टूटा

देश की युवा पीढ़ी के बीच सोने के प्रति क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। एक हालिया सर्वे के अनुसार जेन-जी और मिलेनियल वर्ग के करीब 62 प्रतिशत लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानते हैं। जबकि म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, शेयर मार्केट और क्रिप्टो जैसे विकल्प पीछे रह गए हैं।

यह सर्वे 18 से 39 साल के 5,000 से अधिक युवाओं से बीच किया गया। रिपोर्ट बताती है कि सोने पर भरोसा अब भी कायम है, लेकिन खरीदने का तरीका बदल रहा है। अब युवा पारंपरिक पारिवारिक फैसलों के बजाय खुद छोटी-छोटी रकम से सोना खरीद रहे हैं। यह रुझान दर्शाता है कि आर्थिक अनिश्चितता और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच युवा वर्ग सोने को सुरक्षित ठिकाना मान रहा है।

क्या दिखा सर्वे में

सर्वे के मुताबिक, अगर आज 25,000 रुपये निवेश करने हों, तो 61.9% युवा सोना चुनेंगे। इसके मुकाबले म्यूचुअल फंड को 16.6%, एफडी को 13%, शेयर बाजार को 6.6% और क्रिप्टो को सिर्फ 1.9% लोगों ने प्राथमिकता दी। लोगों का कहना है कि बैंक बचत, म्यूचुअल फंड या इक्विटी की तुलना में सोना उन्हें सबसे सुरक्षित विकल्प लगता है। सर्वे में यह भी सामने आया कि करीब 65 प्रतिशत युवाओं का मानना है कि जब अर्थव्यवस्था में अस्थिरता होती है, तब सोना सबसे सुरक्षित निवेश साबित होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹1 लाख से नीचे आ सकता है सोने का भाव, खरीदने से पहले पढ़ लें यह खबर
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी अभिषेक-ईशान जैसे कर रहे थे बैटिंग, ऐसा क्या हुआ बन गए संजू सैमसन
ये भी पढ़ें:गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में नुकसान रोकने के लिए जल्द आएंगे नए नियम

खरीदने का तरीका बदला

खास बात यह है कि अब सोना खरीदने का तरीका भी बदल रहा है। अधिकांश युवाओं ने बताया कि उन्होंने हाल में पांच ग्राम से कम सोना खरीदा। इससे संकेत मिलता है कि युवा छोटी-छोटी मात्रा में नियमित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं, न कि एकमुश्त बड़ी खरीदारी की ओर। इसका मतलब है कि सोना अब सिर्फ शादी-ब्याह तक सीमित नहीं रह गया है। यह शुरुआती कमाई से जुड़ा एक लचीला बचत विकल्प बन गया है।

खुद फैसले लेने का ट्रेंड बढ़ा

एक और महत्वपूर्ण तथ्य यह रहा कि लगभग दो-तिहाई युवाओं ने कहा कि सोना खरीदने का फैसला वे खुद लेते हैं। सर्वे में शामिल 42.3% लोगों ने कहा कि घर में हालिया सोना खरीदने की शुरुआत उन्होंने खुद की, जबकि 40% ने माना कि माता-पिता या बड़े सदस्यों की भूमिका रही। जेन जी में ज्यादा आत्मनिर्भरता दिखी है। वहीं मिलेनियल अब भी सोने को परिवार की लंबी सुरक्षा से जोड़कर देखते हैं।

पहला वेतन मिलते ही खरीदा सोना

सर्वे के परिणाम बताते हैं कि पहला वेतन या शुरुआती आय मिलने के बाद बहुत से युवा इसे सोने में निवेश के रूप में खरीदते हैं। लगभग 24.3% ने कहा कि पहला वेतन मिलते ही उन्होंने सोना खरीदा। जबकि 23.9% ने इसे निवेश विकल्प के रूप में लिया। इससे यह भी पता चलता है कि युवा अब सोने को केवल आभूषण की तरह नहीं देखते, बल्कि निवेश का बेहतरीन विकल्प मान रहे हैं।

सोना पहली पसंद

सोना — 61.9%

म्यूचुअल फंड — 16.6%

फिक्स्ड डिपॉजिट — 13%

इक्विटी शेयर — 6.6%

क्रिप्टो — 1.9%

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,