Hindustan Zinc net profit 3916 crore rupee in q3 jumps 46 percent in yoy ₹3916 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सालाना आधार पर 46% का इजाफा, फोकस में चर्चित स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

₹3916 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सालाना आधार पर 46% का इजाफा, फोकस में चर्चित स्टॉक

Hindustan Zinc ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक कुल नेट प्रॉफिट 3916 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर हिंदुस्तान जिंक के नेट प्रॉफिट में 46.22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Mon, 19 Jan 2026 04:29 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
₹3916 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सालाना आधार पर 46% का इजाफा, फोकस में चर्चित स्टॉक

Hindustan Zinc Q3 Result: वेदांता लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से आज सोमवार को दिसंबर तिमाही के रिजल्ट की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज के साथ साझा किया गया है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक कुल नेट प्रॉफिट 3916 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर हिंदुस्तान जिंक के नेट प्रॉफिट में 46.22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में वेदांता के इस सब्सिडियरी का नेट प्रॉफिट 2678 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, नेट प्रॉफिट के लिहाज से कंपनी का यह सबसे सफल तिमाही साबित हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

रेवन्यू में भी तेज इजाफा

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कहा कि ऑपरेशनल रेवन्यू दिसंबर तिमाही के दौरान 10627 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 27.80 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का रेवन्यू 8315 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी ने बताया है कि उनका EBITDA दिसंबर क्वार्टर में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 6087 करोड़ रुपये रहा।

शेयरों में आज उछाल

एक तरफ सोमवार को स्टॉक मार्केट में भारी बिकवाली देखने को मिली। तो वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। बीएसई में यह स्टॉक आज 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 661.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPO की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद बुरा हाल, 11% लुढ़का शेयर, 40 रुपये तक आया भाव

बीते 6 महीने में हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 51 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 44 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, पिछले दो साल के दौरान हिंदुस्तान जिंक के शेयरों का भाव 109 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,