here are the top 10 countries selling cheap oil 5 liters of petrol at the price of 1 cup of tea यहां 1 कप चाय की कीमत में मिल रहा 5 लीटर पेट्रोल, ये हैं सस्ता तेल बेचने वाले टॉप-10 देश, Business Hindi News - Hindustan
More

यहां 1 कप चाय की कीमत में मिल रहा 5 लीटर पेट्रोल, ये हैं सस्ता तेल बेचने वाले टॉप-10 देश

Petrol-Diesel Price Today: लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 2.15 रुपये है। यानी कए कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। जबकि, सबसे महंगा तेल हांगकांग में 340.53 रुपये लीटर है।

Fri, 13 Feb 2026 08:28 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
यहां 1 कप चाय की कीमत में मिल रहा 5 लीटर पेट्रोल, ये हैं सस्ता तेल बेचने वाले टॉप-10 देश

Petrol-Diesel Price Today: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों की लिस्ट में बड़े चौंकाने वाले तथ्य हैं। इन देशों में पेट्रोल की कीमत भारतीय नजरिए से न सिर्फ बहुत कम है, बल्कि कई में तो पेट्रोल की कीमत भारत में बिकने वाले एक कप चाय से भी सस्ती है। लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 2.15 रुपये है। यानी कए कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। भारत के अधिकतर शहरों में एक कप चाय की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच है।

इस लिस्ट में ईरान दूसरे स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 2.59 रुपये है। जबकि, सबसे महंगा तेल हांगकांग में 340.53 रुपये लीटर है। यह जानकारी ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम के 9 फरवरी 2026 के आंकड़ों पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में पेट्रोल दिल्ली से 10 रुपये क्यों है महंगा, सबसे सस्ता कहां
ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर
ये भी पढ़ें:बीमा उद्योग की कमीशन पर लगाम लगाने की तैयारी

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश

देश और पेट्रोल की अनुमानित कीमत (₹)

1. लीबिया ₹2.15

2. ईरान ₹2.59

3. वेनेजुएला ₹3.17

4. अंगोला ₹29.63

5. कुवैत ₹30.98

6. अल्जीरिया ₹32.89

7. तुर्कमेनिस्तान ₹38.78

8. मिस्र ₹40.65

9. कजाकिस्तान ₹45.06

10. कतर ₹46.02

स्रोत: globalpetrolprices.com

आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं

अगर भारत की बात करें तो आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,