HDFC Bank Share Price falls 5 percent in 3 days check details here HDFC bank का शेयर 3 दिन में 5% लुढ़का, किस वजह से हर दिन टूट रहा है स्टॉक?, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC bank का शेयर 3 दिन में 5% लुढ़का, किस वजह से हर दिन टूट रहा है स्टॉक?

HDFC Bank Share Price: प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। 3 कारोबारी दिन में 5 प्रतिशत इस बैंक का शेयर गिर चुका है। 

Fri, 29 May 2026 01:44 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC bank का शेयर 3 दिन में 5% लुढ़का, किस वजह से हर दिन टूट रहा है स्टॉक?

HDFC Bank Share Price: दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 1.31 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। महज तीन कारोबारी दिन में एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। एक रिपोर्ट के सामने आने के बाद बैंक के शेयर नीचे लुढ़क गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी

क्या है पूरा मामला? (Why HDFC bank share falls)

रिपोर्ट के अनुसार एचडीएफसी बैंक ने एक राज्य ट्रांसपोर्ट फर्म को 45 करोड़ रुपये के ब्याज भुगतान को लेकर आंतरिक जांच की है। 27 मई को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार ब्याज के पैसे को सीधा भेजने के बजाए इस पैसे को बैंक के मार्केटिंग विभाग के जरिए भेजा गया है। साथ ही स्थानीय वेंडर को शामिल करते हुए इसे सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ते हुए दिखाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह जांच 18 मार्च को अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे से पहले ही शुरू हो गई थी। उन्होंने ने भी बैंक की कार्यपद्धित को लेकर कई सवाल खड़े किए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट के बाद निवेशक चिंतित, 8% गिरा डिफेंस कंपनी का शेयर

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (HDFC Bank Share Performance)

प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी की स्थिति अच्छी नहीं है। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 6 महीने में प्राइवेट बैंक के शेयरों का दाम 25 प्रतिशत गिरा है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 21 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा है। एचडीएफसी बैंक का 52 वीक हाई 1020.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 726.75 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 11.61 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लास्टिक के नोट बाजार में उतार सकता है RBI, क्या कागज वाले करेंसी के दिन लदे?

लॉन्ग टर्म में भी शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं

बीते दो साल में एचडीएफसी बैंक का शेयर 0.05 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 1.62 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीएसई के डाटा के अनुसार बीते 5 साल में प्राइवेट बैंक का शेयर महज 0.50 प्रतिशत का ही रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 47 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है। बता दें, 10 साल में एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कीमतों में 154 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। यह भी सेंसेक्स इंडेक्स के 184 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,