Gold Silver Price Today sharp rise check latest rates here Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों तेजी देखने को मिली है। बुधवार की शाम के मुकाबले गोल्ड और सिल्वर का रेट बढ़ गया है। 

Fri, 29 May 2026 12:39 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के रेट में भी उछाल, आज नई कीमतें हुई जारी

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। परसों शाम के मुकाबले आज सोने और चांदी का रेट बढ़ गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार की सुबह 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इससे पहले बुधवार की शाम को गोल्ड का रेट 156072 रुपये के स्तर पर था। यानी तब से अबतक कीमतों में 971 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, गुरुवार को बुलियंस मार्केट में छुट्टी की वजह से नई कीमतें जारी नहीं की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट के बाद निवेशक चिंतित, 8% गिरा डिफेंस कंपनी का शेयर

चांदी का रेट 3049 रुपये हुआ महंगा (Silver Price Today)

बुधवार के शाम की तुलना में आज सिल्वर का रेट काफी बढ़ गया है। 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज शुक्रवार को दोपहर को 263966 रुपये प्रति किलोग्राम है। इससे पहले बुधवार की शुाम को चांदी का रेट 260917 रुपये प्रति किलोग्राम था। परसों के मुकाबले आज चांदी का रेट 3043 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Price Updates)

आज 23 कैरेट गोल्ड का रेट 156414 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 143851 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 117782 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 91870 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

ऊपर दिए गए रेट में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लास्टिक के नोट बाजार में उतार सकता है RBI, क्या कागज वाले करेंसी के दिन लदे?

सोने और चांदी के रेट में स्थिरता क्यों? (Gold Silver Rate)

मौजूदा समय में सोने का रेट 158000 रुपये से 156000 रुपये के बीच ही बना हुआ है। वहीं, चांदी का रेट भी 272000 रुपये से 260000 रुपये के बीच ट्रेड कर रहा है। इसके पीछे की वजह मौजूदा परिस्थितियां है। ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी है। यही वजह है कि सोने और चांदी के रेट लगभग स्थिर हो चुके हैं।

अगर यही स्थिति आगे भी बनी रही तो सोने का रेट गिर सकता है। तेल की कीमतों में जारी उछाल गोल्ड की रफ्तार के लिए बुरी खबर है। महंगाई बढ़ने का बुरा असर सोने की खरीद पर पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC निवेशकों के लिए आज बड़ा दिन, पहली बार Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी

सरकार ने बढ़ाया टैक्स

मौजूदा समय में सरकार भी नहीं चाहती है कि लोग अधिक गोल्ड खरीदे हैं। उसके पीछे की वजह डॉलर का रुपये की तुलना में मजबूत होना है। सरकार ने बीते दिनों गोल्ड पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। पीएम मोदी ने भी एक साल तक सोना और चांदी ना खरीदने की अपील लोगों से कर चुके हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,