HCL Tech Q4 Results out, company declared Rs 24 per share dividend, Check details Q4 में ₹4,488 करोड़ पहुंचा इस कंपनी का मुनाफा, ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान; 12% की रेवेन्यू ग्रोथ, Business Hindi News - Hindustan
More

Q4 में ₹4,488 करोड़ पहुंचा इस कंपनी का मुनाफा, ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान; 12% की रेवेन्यू ग्रोथ

HCL Technologies Q4 Results: HCL टेक ने Q4FY26 में 4% की बढ़त के साथ ₹4,488 करोड़ का मुनाफा और 12% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने निवेशकों को ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है, जो लगातार 93वां भुगतान है।

Wed, 22 April 2026 02:20 AMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Q4 में ₹4,488 करोड़ पहुंचा इस कंपनी का मुनाफा, ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान; 12% की रेवेन्यू ग्रोथ

HCL Technologies Q4 Results: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी HCL टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने मार्च तिमाही (Q4 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं, जो निवेशकों के लिए मिश्रित लेकिन स्थिर संकेत दे रहे हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर ₹4,488 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹4,307 करोड़ था, यानी कंपनी ने मुनाफे में हल्की लेकिन लगातार ग्रोथ बनाए रखी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

अगर रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने इस मोर्चे पर ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया है। Q4FY26 में ऑपरेशंस से आय ₹33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे साफ है कि कंपनी की बिजनेस ग्रोथ बनी हुई है। हालांकि, तिमाही आधार (QoQ) पर बढ़त बहुत मामूली रही।

निवेशकों के लिए बड़ी खबर: ₹24 प्रति शेयर डिविडेंड

कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए ₹24 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसकी रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2026 और पेमेंट डेट 5 मई 2026 है। खास बात यह है कि यह कंपनी का लगातार 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत कैश फ्लो और शेयरधारकों को रिटर्न देने की क्षमता को दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस छोटकू शेयर पर विजय केडिया का बड़ा दांव, खरीदे 10 लाख से ज्यादा शेयर
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

FY27 के लिए क्या है कंपनी का अनुमान?

कंपनी ने अगले वित्त वर्ष (FY27) के लिए भी गाइडेंस दी है, जो थोड़ी सतर्क नजर आती है। इसकी रेवेन्यू ग्रोथ 1% से 4% (YoY, Constant Currency) रही। इसकी सर्विसेज ग्रोथ 1.5% से 4.5% और EBIT मार्जिन 17.5% से 18.5% रहा, यानि कंपनी को आने वाले समय में धीमी, लेकिन स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है।

AI और सर्विस बिजनेस का हाल

आज के दौर में AI सबसे बड़ा गेमचेंजर बन चुका है और HCL टेक भी इस पर फोकस कर रही है। कंपनी का AI रेवेन्यू 155 मिलियन डॉलर रहा, जो QoQ आधार पर बढ़ा है। सर्विस बिजनेस में सालाना 4.2% की ग्रोथ दिखी। हालांकि, सॉफ्टवेयर बिजनेस (HCLSoftware) में गिरावट देखने को मिली।

मार्जिन और अन्य अहम आंकड़े

EBIT: ₹5,620 करोड़ (16.5% मार्जिन)

TCV (नए डील्स): FY26 में $9.3 बिलियन

Q4 में नए डील्स: $1.93 बिलियन

ये आंकड़े दिखाते हैं कि कंपनी नए कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल कर रही है, लेकिन मार्जिन पर थोड़ा दबाव बना हुआ है।

मैनेजमेंट का क्या कहना है?

कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) के मुताबिक, AI के बढ़ते दौर में कंपनी अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बना रही है और नई टेक्नोलॉजी के हिसाब से खुद को तेजी से ढाल रही है। उनका कहना है कि भविष्य में AI आधारित सर्विसेज कंपनी की ग्रोथ का बड़ा इंजन बन सकती हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,