gst collections rise 8 percent YoY 1 lakh 83k crore in february data is here GST के मोर्चे पर फिर खुशखबरी, 1.83 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन, Business Hindi News - Hindustan
More

GST के मोर्चे पर फिर खुशखबरी, 1.83 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

कुल घरेलू जीएसटी राजस्व 5.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि आयात से सकल राजस्व 17.2 प्रतिशत बढ़कर 47,837 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Sun, 1 March 2026 05:29 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
GST के मोर्चे पर फिर खुशखबरी, 1.83 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

GST collections data: सरकार ने फरवरी महीने के ग्रॉस माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। फरवरी में सालाना आधार पर 8.1 प्रतिशत बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इसमें आयात से प्राप्त राजस्व में हुई उच्च वृद्धि का मुख्य योगदान रहा। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

कुल घरेलू जीएसटी राजस्व 5.3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि आयात से सकल राजस्व 17.2 प्रतिशत बढ़कर 47,837 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल रिफंड 10.2 प्रतिशत बढ़कर 22,595 करोड़ रुपये रहा। कुल जीएसटी संग्रह 1.61 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत अधिक है। शुद्ध उपकर राजस्व 5,063 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था।

किस राज्य में कितना कलेक्शन?

पिछले महीने महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया गया। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल उन अन्य राज्यों में शामिल थे जहां जीएसटी का कुल कलेक्शन अधिक रहा। वहीं, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, नागालैंड और मणिपुर उन राज्यों में शामिल थे जहां सबसे कम जीएसटी कलेक्शन हुआ।

पहले 11 महीनों के आंकड़े

चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों में फरवरी तक ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 8.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20,27,033 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान 2,70,261 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया जिससे नेट जीएसटी कलेक्शन 17,56,772 करोड़ रुपये रहा। रिफंड में 18.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है जबकि नेट जीएसटी कलेक्शन 6.9 प्रतिशत बढ़ा है। पूरे वित्त वर्ष में अब तक 99,215 करोड़ रुपये का उपकर प्राप्त हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष में इसी अवधि के दौरान 1,36,656 करोड रुपये के उपकर की प्राप्ति हुई थी।

वाहनों की बिक्री में उछाल

जीएसटी में कटौती के बाद वाहनों की बिक्री में शुरू हुई दमदार तेजी फरवरी महीने में भी जारी रही। खास बात यह रही कि फरवरी में देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में मामूली वृद्धि हुई जबकि अन्य कंपनियों की बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई। मारुति सुजुकी ने बताया कि घरेलू बाजार में उसकी कुल बिक्री 1,64,130 इकाई रही। पिछले साल यह आंकड़ा 1,63,501 इकाई था। टाटा समूह की कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 62,329 इकाई रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार ने दी IIFCL आईपीओ को हरी झंडी, पैसे का कर लीजिए इंतजाम
ये भी पढ़ें:होली के मौके पर फ्री में एलपीजी सिलेंडर, करोड़ों लोगों के लिए है बड़ा तोहफा
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 66% तक बढ़ेगी सैलरी, एक्रोयड फॉर्मूला का असर?

टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 42,940 इकाई पर रही। इसमें घरेलू बाजार में उसने 4,893 वाहन बेचे जबकि 2,047 वाहनों का निर्यात किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 97,177 इकाई पर पर थी। हुंडई मोटर्स इंडिया ने घरेलू बाजार में 52,407 वाहन और विदेश में 13,727 वाहन बेचे। दोनों में क्रमशः 9.8 प्रतिशत और 24.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेनॉ इंडिया की बिक्री में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और यह 3,495 इकाई पर रही।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,