government s new update on lpg cylinder booking and supply what you need to know LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का नया अपडेट, आपको जानना जरूरी, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का नया अपडेट, आपको जानना जरूरी

LPG Booking Updates: सरकार ने एलपीजी की बुकिंग के बारे में कहा है कि अब लगभग 95% उपभोक्ता ऑनलाइन तरीकों जैसे IVRS, एसएमएस, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिलेंडर की कहीं कोई कमी नहीं है।

Mon, 13 April 2026 12:51 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का नया अपडेट, आपको जानना जरूरी

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर केंद्र सरकार का नया अपडेट आया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया है कि एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है और इसकी कहीं कोई कमी नहीं है। मंत्रालय ने लोगों से घबराकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी न करने और जिम्मेदारी के साथ गैस उपयोग करने की अपील की है। सरकार ने कहा है कि मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मजबूती के चलते, एलपीजी की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि देशभर के घरों में बिना किसी रुकावट के सप्लाई बनी रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी के क्या हैं आज के रेट, सिलेंडर की सप्लाई पर क्या कह रही सरकार

95% उपभोक्ता कर रहे ऑनलाइन बुकिंग

मंत्रालय ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। अब लगभग 95% उपभोक्ता ऑनलाइन तरीकों जैसे IVRS, एसएमएस, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे इन सुविधाजनक और कारगर डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करते रहें, ताकि गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगे और सेवा सुचारू बनी रहे।

HP Gas पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 9222201122

मिस्ड कॉल: 9493602222

IVRS: 8888823456

ऐप: HP Pay

वेबसाइट: myhpgas.in

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के चेक करें रेट, कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार

भारत गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 1800 22 4344

मिस्ड कॉल: 7710955555

IVRS: 7715012345

ऐप: Hello BPCL

वेबसाइट: my.ebharatgas.com

इंडेन गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर

WhatsApp: 7588888824

मिस्ड कॉल: 8454955555

IVRS: 7718955555

ऐप: Indian Oil One

वेबसाइट: cx.indianoil.in

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हेल्थ इंश्योरेंस में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द दूर होंगी परेशानियां

बिना एड्रेस प्रूफ के मिल रहा 5 किलो का सिलेंडर

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के इंडेन ने के 5 किलो के सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ के भी, छात्रों, कामकाजी युवाओं और प्रवासी कामगारों के लिए उपलब्ध हैं। इंडेन ने कहा है कि अफवाहों से दूर रहें और बिना चिंता अपनी रसोई को चालू रखें। हम हर दिन आपके घर तक ऊर्जा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बीपीसीएल भी दे रहा 5 किलो वाला सिलेंडर मगर आईडी प्रूफ जरूरी

बीपीसीएल ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए भारतगैस मिनी 5 किलोग्राम के सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हैं। ग्राहक आसानी से नजदीकी भारतगैस वितरक के पास जाकर, कोई भी वैलिड पहचान पत्र (ID Proof) ले जाकर भारतगैस मिनी ले सकते हैं। lसबसे जरूरी बात ये है कि सिलेंडर को पांच साल के भीतर वापस भी किया जा सकता है, जिसमें 50% की धनवापसी (रिफंड) मिलती है। इसने भी इंडेन की तरह ही कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, और ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बिना आधार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

इनपुट: ANI

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,